"शाहरूख मेगास्टार है - सलमान सुपरस्टार...पर अब बहुत डरता हूं!"
शाहरूख खान और सलमान खान में तुलना होना तो बहुत ही आम बात है लेकिन ज़्यादा तो तब हो जाता है जब कोई दोनों के बीच तुलना कर एक विनर की भी घोषणा कर देता है।
ऐसा ही कुछ हुआ हाल ही में बॉलीवुड के सबसे कंट्रोवर्शियल डायरेक्टर राम गोपाल वर्मा के साथ। हालांकि बेहतरीन फिल्में बनाने के बावजूद रामगोपाल वर्मा को कोई ज़्यादा सीरियसली नहीं लेता है।
[पूरे प्लान के साथ तैयार है शुद्धि]
कभी वो करण जौहर की फिल्मों की बेइज़्जती कर देते हैं तो कभी श्रीदेवी की जांघों पर लिख कर कंट्रोवर्सी खड़ी कर देते हैं, लेकिन उन्हें कुछ ना कुछ ऐसा बोलना ज़रूर होता है जिससे लोग इरिटेट हो जाएं।
अब उन्होंने नया टॉपिक चुना है शाहरूख खान और सलमान खान की स्टारडम। राम गोपाल वर्मा ने शाहरूख - सलमान के बीच की टक्कर को रजनीकांत और कमल हासन की टक्कर से जोड़ा।
[क्यों शाहरूख से अब डर लगता है साहब!]
उन्होंने ना सिर्फ ये तुलना की मगर ये भी लिखा कि शाहरूख खान धीरे धीरे अपनी स्टारडम खो रहे हैं और उन्हें इस बात का काफी डर है। वहीं सलमान के लिए भी उन्होंने काफी कुछ कहा -


Click it and Unblock the Notifications

