रामगोपाल वर्मा करेंगे बड़ा धमाका, लॉन्च करने वाले हैं खुद का ओटीटी प्लेटफॉर्म, ये होगा टाइटल!
कोरोना काल के दौरान जिस तरह से सभी सुपरस्टार्स अपनी फिल्में ओटीटी पर रिलीज कर रहे हैं इससे लगता है कि ओटीटी का भविष्य काफी ज्यादा उज्जवल होने वाला है। ऐसे में एक खबर निर्माता निर्देशक रामगोपाल वर्मा के यहां से आ रही है और वो जो करने वाले हैं इससे पहले शायद ही किसी फिल्ममेकर ने किया था। बता दें कि रामगोपाल वर्मा ने फैसला किया है कि वो अपना खुद डिजिटल प्लेटफॉर्म लॉन्च करने वाले हैं।
जी हां ये बिल्कुल सच है और जल्दी ही ऐसा कुछ देखने को मिलने वाला है। खबर है कि रामगोपाल वर्मा के इस ओटीटी प्लेटफॉर्म का ना स्पार्क होने वाला है जो कि काफी चर्चा में चल रहा है।

रामगोपाल वर्मा ने हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान एक बात कही थी जो कि सच साबित हो रही है। उनका कहना था कि आने वाले समय 80 से 90 प्रतिशत फिल्म सीधे ओटीटी पर रिलीज होंगी और इसका स्कोप काफी ज्यादा बड़ा है।

डेंजरस
रामगोपाल वर्मा इसके बाद से ही ओटीटी के बारे में काफी सोच रहे हैँ। फिल्मों की बात करें तो इस समय वो अपनी आने वाली डेंजरस को लेकर चर्चा में हैं जो कि दो लेस्बियन लड़कियों की कहानी है।

ट्रेलर रिलीज
ये ऐसी लड़कियां हैं जो कि मर्दों से नफरत करती हैं और इस कारण कई मर्डर भी फिल्म में दिखाए गए हैँ। इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज हो चुका है और काफी ज्यादा पसंद किया जा रहा है।

भारतीय फिल्म होगी
इसके अलावा पता चला था कि ये पहली ऐसी भारतीय फिल्म होगी जिसमें लेस्बियन क्राइम दिखाया गया है।

सब्जेक्ट काफी मजेदार
रामगोपाल वर्मा को लेकर मशहूर है कि वो अक्सर कुछ अलग फिल्में बनाने में विश्वास रखते हैं जिनका सब्जेक्ट काफी मजेदार होता है।

विवादों में आए थे
कुछ समय पहले मिआ माल्कोवा के साथ फिल्म करके वो विवादों में आए थे और उनको लेकर सोशल मीडिया पर कई तरह की बातें की गईं थीं।


Click it and Unblock the Notifications











