टीचर्स डे पर रामू ने किया ट्वीट आई हेट माई टीचर्स

Ram Gopal Verma
फिल्मों और माइक्रो ब्लॉगिंग साइट को लेकर हमेशा ही विवादों में रहने वाले डायरेक्टर-प्रोड्यूसर राम गोपाल वर्मा ने पूरी आज टीचर्स डे के अवसर पर सारी दुनिया के टीचर्स को भला बुरा कहा है साथ ही पूरी गुरु-शिष्य परंपरा का मजाक बना कर रख दिया है।

रामू ने आज सुबह से ही ट्विटर पर टीचर्स के खिलाफ जहर उगलना शुरू कर दिया था उन्होंने अपने पहले ट्वीट में कहा फिजिक्स का मेरा टीचर दूसरों को दुखी करने में काफी खुश होता था। केमिस्ट्री का टीचर बहुत बड़ा दर्द था। मैथ्स का टीचर चिढ़ पैदा करता था। बॉयोलॉजी का टीचर जोकर था और मेरी इंग्लिश की टीचर सेक्सी थी।

इसके बाद रामगोपाल ने ट्वीट किया कि मैं बेसीकली टीचर्स से नफरत करता हूं क्योंकि मैं पढ़ाए जाने से ही नफरत करता हूं।'

उन्होंने अगला ट्वीट किया, 'ऐसा क्यों होता है कि जिन्दगी में केवल खराब स्टूडेंट्स ही आगे बढ़ते हैं, जबकि अच्छे स्टूडेंट्स क्लर्क बन कर रह जाते हैं।...ऐसा इसलिए है क्योंकि खराब स्टूडेंट्स अपने गुरुओं की कभी नहीं सुनते हैं।'

इतना ही नहीं वर्मा ने अपने ट्वीटर में मर्यादाओं को पार करते हुए यह भी कहा कि मैं इस टीचर्स डे को अपने टीचर्स को यह बताना चाहता हूं कि, मैं आप सबसे नफरत करता हूं, सिवाए इंग्लिश टीचर के।

इसके बाद रामू ने कहा कि उन्होंने कहा, 'जो लोग दूसरों को खुद को पढ़ाने का मौका देते हैं, वे हमेशा फॉलोअर रहेंगे। और, जो खुद से सीखते हैं, वो हमेशा लीडर बनेंगे।'

ट्वीट पर टीचर्स के लिए यह भी लिखा कि 'सभी टीचर्स सैलरीज के लिए ही काम करते हैं और हमें उसी के एवज में ज्ञान मिलता है इस तरह के मोटिवेशन को रिस्पेक्ट करने का मतलब ही क्या है।'

इसके बाद अपनी इंग्लिश टीचर के लिए रामू ने कहा कि मुझे मेरी सिर्फ इंग्लिश टीचर ही पसंद आई है अब तक क्योंकि उनमें दो बातें थी जो मुझे पसंद आई।

हम आपको बता दें कि कुछ रोज पहले वह ट्विटर पर अन्ना हजारे के अनशन का मजाक भी उड़ा चुके हैं और इससे पहले उन्होंने अमिताभ बच्चन के खिलाफ भी ट्विटर पर गलत शब्दों का इस्तेमाल किया था।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X