..................... Ramesh Taurani organized Diwali party shilpa shetty, raj kundra, ayush sharma, Arpita khan came - Hindi Filmibeat

मनीष मल्होत्रा के बाद अब रमेश तौरानी के घर लगा सितारों का मेला, दिवाली पार्टी में जमी रौनक

Diwali 2024

Ramesh Taurani organized Diwali party: दीवाली का त्योहार नजदीक आ रहा है और जैसे-जैसे दीवाली का त्योहार आता है सितारों की दीवाली की पार्टियां होनी शुरू हो जाती हैं।

कभी कोई फिल्म मेकर पार्टी रखता है तो कभी कोई फैशन डिजाइनर। वहीं इस बार दीवाली पार्टी की शुरुआत मनीष मल्होत्रा ने की और अब दूसरी दीवाली पार्टी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं जिसे रमेश तौरानी ने आयोजित किया है।

जी हां, बीती रात रमेश तौरानी के घर पर सितारों का जमावड़ा देखा गया। इस खास मौके पर एक नहीं बल्कि तमाम बॉलीवुड हस्तियां नजर आईं। इस खास मौके पर कपल विजय वर्मा और तमन्ना भाटिया ने जमकर रौनक बिखेरी। जहां तमन्ना भाटिया डीप नेक चोली और लहंगे में अपनी खूबसूरती बिखेरती नजर आईं। वहीं विजय वर्मा ब्राउन कलर की शेरवानी पहने दिखे।

राज ने की शिल्पा की तारीफ

विजय तमन्ना के बाद राज कुंद्रा और शिल्पा शेट्टी जमकर लाइमलाइट में आए। हमेशा की तरह शिल्पा शेट्टी बहुत ही स्टनिंग लुक में नजर आ रही थीं। व्हाइट कलर की साड़ी पर्ल नेकलेस और खुले बालों में अपनी पत्नी को देख राज कुंद्रा भी उनके मुरीद हो गए थे। राज कुंद्रा पत्नी की खूबसूरती देख पैपराजी के सामने शिल्पा की जमकर तारीफ करते दिखे।

अकेले ही दीवाली पार्टी में पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा
जी हां, जहां पिछली बार मनीष मल्होत्रा की पार्टी में कपल ने रौनक जमाई थी वहीं इस बार दोनों साथ नजर आईं आए। व्हाइट कलर का कुर्ता पहने सिद्धार्थ मल्होत्रा इस बार अकेले ही पोज देते दिखे।

आयुष अर्पिता और जहीर सोनाक्षी ने भी मचाई धूम
दीवाली पार्टी में रौनक जमाने सलमान खान के जीजा आयुष शर्मा भी वाइफ अर्पिता के साथ नजर आए। जहां आयुष एंब्रॉयडरी कुर्ता पहने दिखे वहीं अर्पिता खान ब्लैक कलर के सूट में नजर आईं। वहीं जहीर और सोनाक्षी सिन्हा की जोड़ी ने भी खूब रौनक बटोरी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X