तगड़ा खुलासा! मौत के एक दिन पहले रमेश तौरानी ने सुशांत सिंह को सुनाई थी फिल्म की कहानी?
सुशांत सिंह राजपूत की आत्महत्या का मामला लगातार उलझता जा रहा है और जिस तरह से फैक्ट्स और नई नई बातें इस केस में सामने आ रही है उससे लोग कंफ्यूज हैं। इस समय एक और मामला सामने आया है जिसमें काफी बड़ा खुलासा हुआ है.. इस खुलासे को जानने के बाद आप सोच में पड़ जांएंगे कि आखिर सुशांत ने आत्महत्या जैसा कदम कैसे उठा लिया है। खबर है कि सुशांत ने आत्महत्या के एक दिन पहले मशहूर फिल्म निर्माता रमेत तौरानी से बात की थी और उन्होने उनको फिल्म ऑफर की थी..
साथ ही फिल्म की कहानी का नरेशन भी दिया था। एक चैनल की खबर के मुताबिक ये बात तब पता चली जब सुशांत सिंह राजपूत की कॉल डिटेल्स निकाली गई और उसमें रमेश तौरानी से बात होना पाया गया। इस कॉल डिटेल्स में ये पता चला है कि रमेश तौरानी ने सुशांत सिंह राजपूत से बात की थी। इस समय केस की जांच सीबाीआई कर रही है और यही कारण है कि निर्माता रमेश तौरानी ने इस पर ज्यादा जानकारी नहीं दी है।


Click it and Unblock the Notifications