Diwali Party: पार्टी में उमड़ा पूरा का पूरा बॉलीवुड, कैटरीना ने लूटी लाइमलाइट तो सलमान भी नहीं रहे पीछे

Ramesh Taurani Diwali Party

Ramesh Taurani Diwali Party: बीती रात मशहूर प्रोड्यूसर रमेश तौरानी ने दिवाली पार्टी का आयोजन किया और इस मौके पर एक से बढ़कर एक सेलेब पार्टी में पहुंचे थे। कई हस्तियों ने लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचा।

बॉलीवुड में इस वक्त दिवाली पार्टी की धूम देखने को मिल रही है। मनीष मल्होत्रा के बाद अब रमेश तौरानी के घर दिवाली पार्टी हुई। जहां सज-धजकर कई सितारे पहुंचे। इन सितारों ने पार्टी के लिए ट्रेडिशनल लुक कैरी किया हुआ था और इस मौके पर कई हसीनाओं के हुस्न ने लोगों को अपना दीवाना भी बना दिया।

मशहूर बॉलीवुड एक्टर ऋतिक रोशन की कजिन बहन पश्मीना रोशन ने इस पार्टी में अपने हुस्न से रोशनी बिखेर दी। उन्हें लाल रंग के लहंगे में स्पॉट किया गया। पश्मीना रोशन के हुस्न को देखकर लग रहा है कि वो भी जल्द ही बॉलीवुड में कदम रख सकती हैं।

रितेश और जेनिलिया हमेशा की तरह एक-साथ काफी खूबसूरत लग रहे थे। दोनों ने सफेद रंग के आउटफिट में ट्विनिंग कर रखी थी। जेनिलिया ने जहां सफेद टॉप के साथ लहंगा कैरी किया हुआ था तो रितेश ने भी ऑफ व्हाइट रंग का शेरवानी लुक कैरी किया था। दोनों साथ में काफी खूबसूरत लग रहे थे।

दिवाली पार्टी के लिए कैटरीना कैफ के लुक ने पूरी लाइमलाइट ही लूट ली। कैटरीना कैफ इस पार्टी में अकेली ही पहुंची थीं, लेकिन उनका लुक अकेले ही सबपर भारी पड़ा। इस पार्टी के लिए एक्ट्रेस फ्लोरल प्रिंट का ब्राउन लहंगा कैरी किया था। जिसमें वो काफी ज्यादा खूबसूरत नजर आ रही हैं।

रमेश तौरानी की दिवाली पार्टी में सिद्धार्थ मल्होत्रा भी अकेले ही पहुंचे थे। उनके साथ उनकी पत्नी कियारा आडवाणी नजर नहीं आईं। एक्टर ने पार्टी के लिए ब्लैक कुर्ता और ऊपर से स्टडेड जैकेट पहनी हुई थी। एक्टर इस लुक में काफी हैंडसम लग रहे थे।

बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस नुशरत भरुचा भी इस पार्टी की शान बढ़ाने यहां पहुंचीं। एक्ट्रेस ने ऑरेन्ज कलर का लहंगा पहना हुआ था, जिसमें वो काफी ग्लैमरस नजर आ रही थीं। एक्ट्रेस ने लहंगे को अपने डीप नेक ब्लाउज के साथ कैरी किया हुआ था।

कपूर खानदान की बेटी और जाह्नवी कपूर की कजिन शनाया कपूर अपने मम्मी पापा के साथ इस दिवाली पार्टी में पहुंचीं। शनाया ने लहंगा पहना हुआ था, उनकी मम्मी ने लाल रंग का सूट और पापा संजय कपूर ने ग्रीन रंग का कुर्ता कैरी किया था।

रमेश तौरानी की दिवाली पार्टी में गोविंदा भी अपने परिवार के साथ पहुंचे थे। इस मौके पर उनका साथ देने के लिए उनकी बीवी और बच्चे मौजूद थे। पूरा का पूरा परिवार ही ब्लैक रंग के आउटफिट में नजर आ रहा था।

सैफ अली खान के सबसे बड़े बेटे इब्राहिम अली खान भी रमेश तौरानी की दिवाली पार्टी में पहुंचे थे। इस पार्टी के लिए उन्होंने पर्पल कलर की एथनिक जैकेट के साथ व्हाइट पैंट कैरी की हुई थी। सामने आए वीडियो में वो बिल्कुल अपने पिता की तरह दिख रहे हैं।

बॉलीवुड की मशहूर जोड़ी कृति खरबंदा और पुलकित सम्राट इस दिवाली पार्टी में शरीक होने के लिए साथ में पहुंचे थे। कृति ने ग्रे कलर का लहंगा पहना हुआ था और पुलकित सम्राट ने ब्लैक कलर क कुर्ता कैरी किया हुआ था। दोनों साथ में काफी खूबसूरत लग रहे थे।

दिवाली पार्टी का नाम हो और सलमान खान ना मौजूद हों, ऐसा भला कैसे हो सकता है। सलमान खान इस मौके पर येलो शर्ट और ब्राउन जींस में नजर आए। वो अपने स्वैग के साथ इस पार्ट में नजर आए और लोगों को हैरान कर गए।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X