#JustIn: अगले हफ्ते होगा सलमान खान की रेस 3 का पहला धमाका!
काफी दिनों से खबर चल रही थी कि सलमान खान रेस 3 में मुख्य भूमिका में दिखाई दे सकते हैं। हालांकि हमने दो ही दिन पहले आपको कंफर्म कर दिया था कि सलमान खान और जैकलीन फर्नांडीज़ रेस 3 का हिस्सा हैं।
लेकिन अब फिल्म के प्रोड्यूसर रमेश तौरानी ने भी फाइनल कर दिया है। एक इंटरव्यू के दौरान रमेश तौरानी ने पुष्टि करते हुए कहा कि हां, हमने रेस 3 के लिए सलमान को साइन किया है।

काफी समय से चर्चा है कि रेस 3 में सलमान खान विलेन के रूप में दिखाई देंगे। अब इस खबर में कितनी सच्चाई है पता नहीं। वहीं माना जा रहा है कि फिल्म को लेकर आधिकारिक घोषणा अगले हफ्ते होगी।
अब ये घोषणा किसी पोस्टर के साथ होगी या फिल्म की पूरी कास्ट के साथ पता नहीं। वहीं माना जा रहा है कि फिल्म अक्टूबर - नवंबर तक फ्लोर पर चली जाएगी।
यानि कि टाईगर ज़िंदा है के बाद सलमान खान इसी फिल्म पर काम कर रहे हैं और हो सकता है कि इसे अगले साल के ईग स्लॉट पर रिलीज़ किया जाएगा। बस अब आधिकारिक घोषणा का इंतज़ार कीजिए और क्या!


Click it and Unblock the Notifications