WHATTT: धूम 4 से पहले रेस 4 करेंगे सलमान खान, हो गया है फाइनल एलान
काफी समय से सुगबुगाहट है कि आदित्य चोपड़ा, सलमान खान को धूम 4 के लिए राज़ी करने की कोशिश कर रहे हैं। हालांकि अभी तक फिल्म को लेकर केवल अफवाहें हैं और कुछ भी पक्का नहीं है।
लेकिन अब एक बात तय हो चुकी है कि धूम 4 से पहले सलमान खान रेस 4 करेंगे। फिल्म के प्रोड्यूसर रमेश तौरानी ने फाइनल कर दिया है कि रेस 4 बनेगी। और ये भी फाइनल कर दिया है कि फिल्म सलमान खान के साथ ही बनेगी।

डेक्कन क्रॉनिकल की एक रिपोर्ट की मानें तो रमेश तौरानी ने कहा कि सलमान खान इस सीरीज़ से काफी खुश हैं और वो उसे आगे ले जाना चाहते हैं। इसलिए रेस 4 में सलमान खान ज़रूर होंगे।
[सलमान खान हैं 'सबसे बुरे एक्टर', गूगल पर दिखा नाम.. हद हो गई]
रमेश तौरानी ने कहा कि रेस 4 ज़रूर बनेगी लेकिन उससे पहले फिल्म की स्क्रिप्ट बनेगी। फिर डिसाइड होगा। अभी कुछ तय नहीं किया जा सकता। ये पूछने पर कि सलमान फिल्म में होंगे या नहीं, उन्होंने साफ जवाब दिया कि ज़रूर होंगे। सलमान नहीं होंगे तो कैसे होगा।
वैसे अगर आपने रेस 3 नहीं देखी तो हम बता दें कि फिल्म का आखिरी सीन इस तरह से रखा गया है कि फिल्म आगे बढ़ सके। यानि कि सीक्वल की पूरी गुंजाइश छोड़ी गई है।
वैसे जानिए सलमान खान का नाम किन किन सीक्वल के साथ जुड़ चुका है -


Click it and Unblock the Notifications
