Ramcharan- विराट कोहली और सलमान खान के लिए ये क्या बोल गए रामचरण, चर्चा में हैं RRR स्टार

आरआरआर ने ऑस्कर में जिस तरह का धमाका किया है वो किसी से छिपा नहीं है। जी हां, एसएस राजामौली की इस फिल्म के गाने नाटू नाटू को ऑस्कर मिला है और इसके बाद से लगातार कई तरह की चर्चाएं हो रहीं हैं। अब जब फिल्म के सिताारे रामचरण और जूनियर एनटीआर लौट इंडिया लौटे हैं तो उनको काफी प्यार मिल रहा है। इस दौरान रामचरण के कुछ बयान काफी चर्चा में हैं जो कि उन्होने अपने फैंस और आने वाले प्रोजेक्ट्स को लेकर दिए हैं।
वो इंडिया टुडे कॉन्क्लेव 2023 में थे और राजदीप सरदेसाई से बात कर रहे थे। रामचरण ने इस दौरान रैपिड फायर राउंड के दौरान बताया कि वो किस तरह की फिल्म करना चाहते हैं।
रामचरण ने जाहिर की ये इच्छा?
दरअसल रामचरण ने कहा कि वो स्पोर्ट्स फिल्म करने के इच्छुक हैं। वो बोले, "मैं एक खेल के साथ कुछ भी खेलना चाहता हूं। यह काफी समय से इंतजार में है। शायद एक खेल-आधारित फिल्म हो।"
राम चरण से पूछा कि क्या वह सिल्वर स्क्रीन पर प्रसिद्ध क्रिकेटर विराट कोहली की भूमिका निभाना चाहेंगे, तो राम चरण ने हां में उत्तर दिया। "शानदार। वह एक प्रेरक आत्मा है। मुझे लगता है, अगर मौका दिया जाए, तो यह शानदार होगा, क्योंकि मैं भी ऐसा ही दिखता हूं।"
इसके अलावा रामचरण से उनके पंसदीदा स्टार के बारे में पूछा गया तो उन्होने बिना किसी झिझक के जवाब दिया और कहा कि उनको मेगास्टार सलमान खान पसंद हैं।
उनका ये बयान काफी चर्चा में है और लोग कई तरह की बातें इसको लेकर कर रहे हैँ। हालांकि लोगों को इंतजार है कि कब जूनियर एनटीआर इस तरह से बाहर आकर बात करेंगे।


Click it and Unblock the Notifications