Adipurush: रणबीर कपूर के बाद अब साउथ सुपरस्टार रामचरण ने भी आदिपुरुष के लिए उढ़ाया बड़ा कदम, फैंस हुए खुश

Adipurush: बॉलीवुड स्टार कृति सेनन और प्रभास स्टारर फिल्म आदिपुरुष इस वक्त काफी चर्चा में है। फिल्म रिलीज होने से पहले रणबीर कपूर ने 10,000 टिकट खरीदने की बात कही थी। अब राम चरण ने भी इस बात की घोषणा की है कि वह 10,000 टिकट खरीदेंगे। फैंस अब इसको लेकर अपना उत्साह जाहिर कर रहे हैं। फैंस फिल्म रिलीज का इंतजार कर रहे हैं।
दरअसल बात ऐसी है कि, इस फिल्म में प्रभास राम के रोल में तो वहीं कृति सीता के किरदार में नजर आई हैं। यह फिल्म 16 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। हालांकि इससे पहले यह फिल्म विवादों में घिर चुकी है।
सोशल मीडिया पर इस फिल्म के किरदारों के लुक पर सवाल उठाया गया है। हालांकि फिल्म रिलीज होने से पहले रणबीर कपूर ने 10,000 टिकट खरीदने की बात कही थी। अब राम चरण ने भी इस बात की घोषणा की है कि वह 10,000 टिकट खरीदेंगे।
रणबीर की तरह अब आरआरआर स्टार राम चरण भी वंचित बच्चों और अपने फैंस को 10,000 से अधिक टिकट बाटेंगे। हालांकि पिछले दिनों अभिषेक अग्रवाल ने भी इसी तरह के की घोषणा की थी।
आपको बता दें कि आदिपुरुष' देशभर में 6200 से ज्यादा स्क्रीन्स पर रिलीज की जाएगी। कहा जा रहा है कि इस रविवार से टिकटों की एडवांस बुकिंग शुरू की जाएगी।
इस बीच जानकारी है कि रणबीर कपूर की तरह प्रभास भी वंचित अनाथ बच्चों के लिए अकेले 10 हजार टिकट खरीदेंगे, वहीं फिल्म के प्रोड्यूसर राम चरण ने भी 10 हजार जिकट खरीदें हैं, जिससे वह वंचित अनाथ बच्चों को आदिपुरुष दिखाएंगे। इनमें कुछ विशेष फैंस भी शामिल हो सकते हैं।
बता दें कि बीते समय आदिपुरुष के ट्रेलर को लेकर जिस तरह से हंगामा हुआ उसके बाद मेकर्स ने इसमें काफी बदलाव किए और फिल्म का नया ट्रेलर जारी किया, लेकिन अब भी ये दर्शकों की उम्मीदों पर खड़े नहीं उतर सके।
'रामायण' में सीता का किरदार निभा चुकीं दीपिका चिखलिया ने फिल्म के ट्रेलर को वीएफएक्स से ओवरलोडेड बताया और इसके साथ ही उन्होंने सीताहरण के दृश्यों को भी गलत तरीके से दिखाए जाने की बात कही। खैर फिल्म तो शुरु से ही विवादों में घिरी रही है लेकिन फिर भी फिल्म को लेकर फैंस के बीच अलग ही क्रेज देखने को मिल रहा है। फिल्म लगातार सुर्खियों में हैं और सोशल मीडिया पर ट्रेड भी हो रही हैं।


Click it and Unblock the Notifications
