..................... Rambha Car Accident- अभिनेत्री रंभा की कार का कनाडा में एक्सीडेंट Rambha Car Accident- Actress Rambha's car accident in Canada, daughter is hospitalized! - Hindi Filmibeat

Rambha Car Accident- अभिनेत्री रंभा की कार का कनाडा में एक्सीडेंट, अस्पताल में भर्ती है बेटी!

rambha

मशहूर बॉलीवुड एक्ट्रेस रंभा (Rambha) को लेकर इस वक्त एक बुरी खबर सामने आ रही है और उनके फैंस प्रार्थना कर रहे हैं। दरअसल उनके साथ एक सड़क हादसा हुआ है और उनकी बेटी अस्पताल में भर्ती हैं। खबर आ रही है कि जब उनका कार एक्सीडेंट हुआ उस वक्त गाड़ी में उनके साथ बच्चे और नैनी भी थे। गनीमत ये रही कि किसी को गंभीर चोट नहीं आई है, लेकिन उनकी बेटी साशा अभी भी हॉस्पिटल में एडमिट है।

उन्होंने फैंस से गुजारिश की है कि वो उनके लिए दुआ मांगे। उनका पोस्ट सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। उन्होने तस्वीर साझा की है जिसमें उनकी बेटी नजर आ रही है। इस तस्वीर में आप देख सकते हैं कि वो हॉस्पिटल में एडमिट है और डॉक्टर्स उसका इलाज कर रहे हैं।

दूसरी और तीसरी फोटो कार की है, जो हादसे के बाद बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है। रंभा ने इस तस्वीर के साथ लिखा, ''स्कूल से बच्चों को लेने के दौरान पीछे एक चौराहे पर हमारी कार को दूसरी कार ने टक्कर मार दी! "मैं बच्चों और मेरी नैनी के साथ" हम सभी मामूली चोटों के साथ सुरक्षित हैं, मेरी छोटी साशा अभी भी अस्पताल में है बुरे दिन बुरे समय कृपया हमारे लिए प्रार्थना करें, आपकी प्रार्थना बहुत मायने रखती है #प्रार्थना #सेलिब्रिटी #दुर्घटना।''

उनके इस पोस्ट के बाद फैंस सोशल मीडिया पर लगातार रिएक्ट कर रहे हैं और उनकी बेटी के लिए प्रार्थना कर रहे हैं। रंभा के करियर की बात करें तो उन्होने कई दमदार फिल्में दी हैं जिनमें, 'जुड़वा', 'घरवाली बाहरवाली' 'क्योंकि मैं झूठ नहीं बोलता' जैसी हिंदी फिल्में शामिल हैं। हिंदी के साथ-साथ तेलुगू, तमिल, कन्नड़, मलयालम, बंगाली, भोजपुरी और इंग्लिश फिल्मों में भी वो काम कर चुकी हैं।

छोड़ चुकी हैं इंडस्ट्री-

बीते कई सालों से रंभा किसी भी बॉलीवुड फिल्म का हिस्सा नहीं बनी हैं और इस वक्त अपने परिवार के साथ कनाडा में सेटल हो चुकी हैं। उनका एक छोटा सा परिवार है। हालांकि उनके फैंस चाहते हैं कि वो फिर से अभिनय की दुनिया में कदम रखें।

सोशल मीडिया पर एक्टिव-

रंभा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं और अक्सर देखा जाता है कि वो अपनी तस्वीरें पोस्ट करती रहती हैं। उनकी फैन फॉलोविंग आज भी काफी शानदार है। फिलहाल वो परेशानी में हैं।

Read more about: rambha रंभा
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X