..................... Ramba Ho girl Kalpana Iyer set the ramp on fire on 1978, her Miss India walk goes viral on internet - Hindi Filmibeat

जब बच्ची थीं ऐश्वर्या राय, तब 'रंबा हो' गर्ल Kalpana Iyer ने कर दिया था ये कारनामा, हॉटनेस पर फिदा हुए Gen Z

Kalpana Iyer Miss India Video: रम्बा हो गाने से पूरे देश को नचाने वाली अभिनेत्री कल्पना अय्यन को भला कौन नहीं जानता। अपने दौर में कहर ढाने वाली ये हसीना आज 69 साल की हो चुकी है।

Kalpana Iyer

हाल ही में एक वीडियो किसी शादी प्रोग्राम से वायरल हुआ था जहां धोती पहनकर उन्होने अपने आइकॉनिक गाने पर शानदार स्टेप्स दिखाए थे। हालांकि काफी कम लोग ही उनको पहचान पाए थे कि ये वही कल्पना अय्यर हैं जिसके हुस्न के सामने उस वक्त हिंदी फिल्म इंड्स्ट्री की कई हसीनाएं फीकी पड़ जाती थीं।

जी हां, कल्पना कोई आप एक्ट्रेस नहीं थीं बल्कि उस वक्त रनरअप मिस इंडिया का खिताब जीतकर आईं थीं। अब उनका एक वीडियो फिर से वायरल हो रहा है जिसमें वो रैंप पर वॉक करती दिख रही हैं।

कब बनीं रनरअप मिस इंडिया?

कल्पना अय्यर को आज की जनरेशन भले ही ना जानती हो लेकिन सभी ने उनका गाना राम्बा हो जरूर सुना होगा। बता दें कि फिल्मों में आने से पहले वो साल 1978 में रनरअप मिस इंडिया बनी थीं। उस कंपटीशन का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वो अपना जलवा दिखाती हुईं नजर आ रही हैं। फेमिना मिस इंडिया का पहली रनरअप बनकर वो चर्चा में आ गईं थीं और उसके बाद उनका ये गाना आप भी छाया रहता है। वायरल वीडियो में वो कमाल की लग रही हैं और लोग इसपर रिएक्ट कर रहे हैं।

क्या बोले लोग

कल्पना अय्यर के इस वीडियो पर लोगों के ढेरों कमेंट्स आ रहे हैं। एक ने लिखा है, ''मुझे वो कई फिल्मों और टीवी शो में याद हैं। लेकिन मुझे कभी पता नहीं था कि वो मिस इंडिया थीं?'' एक ने लिखा, ''70 के दशक से ही जलवा बिखेरती आ रही दिवा।'' एक ने लिखा, ''उसका वायरल डांस देखने के बाद मुझे पता चल गया था कि अपने चरम पर वह असाधारण प्रतिभा की धनी रही होगी।'' इस तरह से लोग कमेंट्स कर रहे हैं। देखिए वीडियो..

Read more about: viral video
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X