रणबीर कपूर के राम बनने पर रामायण के अरुण गोविल बोले- वो बहुत ही...

Arun Govil

Ramayana's Arun Govil Reacts on Ranbir Kapoor : रामानंद की रामायण (Ramayana) ने सभी के दिलों में अपनी जगह बना ली है। आज भी लोग इसी रामायण को देखने और दोबारा टेलीकास्ट करने की डिमांड करते हैं। यह देखते हुए ओम राउत ने आदिपुरुष बनाई, लेकिन फिल्म इतनी सफल नहीं हुई। वहीं अब नितेश तिवारी एक बार फिर रामायण पर काम कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि इस बार बड़ी स्टार कास्ट और भारी बजट के साथ यह फिल्म बनाई जाएगी। वहीं हाल ही में अरुण गोविल का राम के किरदार को लेकर कमेंट आया है।

रणबीर को लेकर कही ये बात
आपको बता दें कि नितेश तिवारी की रामायण में राम का किरदार रणबीर कपूर निभा रहे है। रणबीर के एआई इमेज भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुई थीं। वहीं हाल ही में रामायण के राम यानी कि अरुण गोविल का लंबे समय बाद राम के किरदार को लेकर बयान आया है। उन्होंने रणबीर कपूर को लेकर दिल की बात कही है। या यूं कहें कि अरुण गोविल रणबीर कपूर को हरी झंडी दिखा दी है।

संस्कारी हैं रणबीर कपूर
दरअसल अरुल गोविल से पूछा जाता है कि क्या रणबीर कपूर राम का किरदार निभा पाएंगे ? इस पर अरुल गोविल कहते हैं कि अब वो निभा पाएंगे या नहीं यह तो समय ही बता पाएगा। इसके बारे में पहले से मैं कुछ नहीं कह सकता, लेकिन वे एक अवॉर्ड विनिंग एक्टर हैं। वे अपने किरदार को लेकर बेहद मेहनत करते हैं। रणबीर संस्कारी हैं मुझे लगता है कि रणबीर इस किरदार के लिए अपना बेस्ट देंगे।

इन किरादरों में ये सितारे आएंगे नजर
बाकी किरादरों की बात करें रिपोर्ट्स के मुताबिक राजा दशरथ के लिए मेगास्टार अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) का नाम सामने आ रहा है। रामायण में रावण की बहन शूर्पणखा के लिए एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह का नाम सामने आ रहा है। फिल्म में अहम किरदार हनुमान के लिए सनी देओल का नाम सामने आया है। वहीं रावण के लिए बताया जा रहा है कि साउथ के सुपरस्टार रॉकी भाई यानी कि केजीएफ के यश का नाम फाइनल हुआ है। इस किरदार के लिए उन्होंने भारी फीस चार्ज की है।

More from Filmibeat

Read more about: arun govil ramayan ranbir kapoor
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X