Ramayana Star Cast: रामायण की पूरी स्टार कास्ट की लिस्ट आई सामने, ये टॉप 20 एक्टर्स निभाएंगे अहम किरदार

Ramayana Star Cast: रणबीर कपूर स्टारर रामायण के रिलीज होने का सभी को बेसब्री से इंतजार है। बता दें कि यह फिल्म अब तक की सबसे महंगी फिल्म होने वाली है क्योंकि रिपोर्ट्स की माने तो पूरी फिल्म बनने में लगभग 1600 करोड़ रुपये का खर्च बताया जा रहा है। फिल्म के भारी बजट को सुनकर लोगों के तो होश ही उड़ गए हैं। अब इस रकम को सुनकर हर कोई बस इसी इंतजार में है कि फिल्म से जुड़ी हर एक छोटी बड़ी अपडेट बस कैसे भी मिल जाए।
लंबी चौड़ी है रामायण की स्टार कास्ट
फिल्म रिलीज होने में तो अभी समय है, लेकिन फैन्स को जिस पल का इंतजार था आखिरकार वह पल आ गया है। मेकर्स ने फिल्म की स्टार कास्ट का खुलासा कर दिया है। बता दें कि इस फिल्म में एक नहीं दो नहीं तीन नहीं चार नहीं बल्कि 20 से भी ज्यादा पॉपुलर एक्टर्स का चुनाव किया गया है। हर एक किरदार को खास ध्यान में रखकर स्टार कास्ट चुनी गई है। चलिए अब इस इंतजार को भी खत्म करते हैं और जानते हैं कि किस कलाकार को कौन सा किरदार मिला है।
रामायण की स्टार कास्ट की पूरी लिस्ट देखें
फिल्म के सबसे खास किरदार की बात करें तो राम के किरदार में रणबीर कपूर नजर आने वाले हैं। उनकी हाल ही में एक हल्की झलक भी वायरल हुई थी जिसने लोगों का दिल जीत लिया। वहीं रावण की बात करें तो रावण के किरदार में साउथ के नामी एक्टर यश नजर आने वाले हैं। माता सीता के किरदार के लिए साउथ एक्ट्रेस साईं पल्लवी को चुना गया है।
हनुमान जी का किरदार निभाएंगे ये एक्टर
राम भक्त हनुमान का किरदार सनी देओल निभाएंगे वहीं राम के प्रिय भाई लक्ष्मण का किरदार टीवी एक्टर रवि दुबे निभाने जा रहे हैं। वहीं राजा दशरथ की बात करें तो फिल्म में दशरथ के किरदार में रामानंद सागर की रामायण में राम का किरदार निभाने वाले अरुण गोविल इस अहम भूमिका को निभाते नजर आएंगे। इंदिरा कृष्णन रानी कौशल्या का किरदार में दिखेंगी। वहीं कैकयी के करिदार में एक्ट्रेस लाल दत्ता नजर आएंगी।
अमिताभ बच्चन आएंगे इस किरदार में नजर
वहीं सदी के महानायक की बात करें तो अमिताभ बच्चन- जटाऊ की भूमिका में नजर आएंगे। आदिनाथ कोठारे- भरत की भूमिका में दिखेंगे। वहीं शीबा चड्ढा मंथरा, विजय सेतुपति- विभीषण, विक्रांत मैसी- मेघनाथ, रकुल प्रीत सिंह- शूपर्णाखा, काजल अग्रवाल- मंदोदरी, मोहित रैना- भगवान शिव, कुणाल कपूर- भगवान इंद्र, विवेक ओबेरॉय- विद्युतजीवा के किरदार में नजर आएंगे। वहीं अपने निगेटिव किरदार से जबरदस्त कमबैक करने वाले बॉबी देओल- कुंभकरण के किरदार में दिखेंगे।
कब रिलीज होगी फिल्म
फिल्म के रिलीज की बात करें तो बताया जा रहा है कि यह फिल्म दीवाली के मौके पर रिलीज की जा सकती है। फिल्म दो पार्ट में बन रही है। पहला पार्ट दीवाली 2026 को रिलीज किया जाएगा वहीं दूसरा पार्ट 2027 में रिलीज होगा।


Click it and Unblock the Notifications