दमदार बायोपिक से रामायण की 'सीता दीपिका चिखलिया' की वापसी, धमाल First Look वायरल !
रामायण की सीता दीपिका चिखलिया जल्द ही पहली महिला गवर्नर सरोजिनी नायडू के किरदार में दिखाई देंगी। ये एक बायोपिक है।सरोजिनी नायडू को भारत की कोकिला के नाम से भी जाना जाता है। एक सेनानी होने के साथ उनमें कई सारी खूबियां भी थी। उनके हर रंग को पर्दे पर दिखाने जा रही हैं सीता दीपिका चिखलिया।
दीपिका ने अपने इंस्टाग्राम पर इसका पहला लुक जारी किया। जो कि तेजी से वायरल हो रहा है। आपको बता दें कि रामायण के फिर से टेलीकास्ट होने से पहले इस बायोपिक को लेकर उनका नाम चर्चा में था।

इंडिया टुडे से बातचीत में दीपिका ने कहा कि ये फिल्म मुझे पहले ही ऑफर हुई। लॉकडाउन के कारण पूरी स्टोरी नहीं बताई गई है। जल्द ही इसके स्टोरी सेशन के लिए हम बैठेंगे। वैसे सीता के किरदार के बाद दीपिका इसी तरह की भूमिका का लंबे समय से इंतजार कर रही थीं। उन्होंने इस फिल्म को लेकर और भी बाते की हैं।
View this post on Instagram#sarojini#sarojininaudu .....1st look #poster......#starplus #ramayan #730 #everyday
A post shared by Dipika (@dipikachikhliatopiwala) on


Click it and Unblock the Notifications











