Ramayana- राम के रोल के लिए क्यों कास्ट किए गए रणबीर कपूर? कास्टिंग डायरेक्टर का चौकाने वाला खुलासा!

Why Ranbir Kapoor In Ramayana- रणबीर कपूर इस वक्त फिल्म रामायण को लेकर चर्चा में चल रहे हैं। इस फिल्म को दंगल निर्देशक नितेश तिवारी बना रहे हैं रणबीर कपूर ही राम के रोल में नजर आएंगे।
लेकिन अब एक ऐसा खुलासा हुआ है जो कि रणबीर के फैंस को खुश करने वाला है। पता चला है कि आखिर क्यों सिर्फ रणबीर को ही राम के किरदार के लिए चुना गया है और इसका खुलासा मशहूर कास्टिंग डायरेक्टर मुकेश छाबड़ा ने किया है।
पिंकविला की मानें तो एक पॉडकास्ट के दौरान मुकेश ने बताया कि नितेश तिवारी की रामायण में भगवान राम की भूमिका निभाने के लिए रणबीर कपूर को क्यों चुना गया?
चेहरे पर शांति है
मुकेश छाबड़ा ने कहा, "उसके चेहरे पर शांति है, वो तो चाहिए थी ना...नितेश (तिवारी) ने बहुत पहले ही सोच लिया था उनको। ये बहुत सही फैसला है। वो आपको मालूम चलेगा फिल्म आने के बाद। चेहरा शांत हो, फिल्म के लिए इसकी जरूरत थी। नितेश तिवारी ने काफी पहले उन्हें कास्ट करने के बारे में सोचा था और दर्शकों को फिल्म देखने के बाद इसका एहसास होग।'' अब उनके इस बयान को लेकर चर्चा है लेकिन रणबीर कपूर ने किसी तरह का रिएक्शन नहीं दिया है। बता दें कि रणबीर कपूर के साथ फिल्म में सीता के किरदार में साई पल्लवी नजर आने वाली हैं। दोनों के लुक्स पहले ही सेट से लीक हो चुके हैं।
सेट आईं थीं तस्वीरें
रणबीर कपूर और साई पल्लवी के अलावा फिल्म के सेट से कुछ दिनों पहले लारा दत्ता का लुक सामने आया था जिसमें वो साड़ी और भारी सोने के आभूषणों में लदी हुई हैं। फोटोज देखकर लग रहा है कि फिल्म में लारा के साथ शीबा चड्ढा भी अहम भूमिका में नजर आएंगी। खबरें हैं लारा कैकेई का रोल कर रही हैं। हालांकि रणबीर कपूर ने रामायण को लेकर अभी किसी तरह की कोई बातचीत करना शुरु नहीं किया है। कहा जा रहा है कि फिल्म काफी भारी भरकम बजट पर बनने वाली है।


Click it and Unblock the Notifications