'रामायण' के राम- लक्ष्मण का बहुत ही प्यारा वीडियो आया सामने, अरुण गोविल और सुनील लहरी ने जीता फैंस का दिल

Arun Govil , Sunil Lahri

Arun Govil and Sunil Lahri video: 'रामायण' सीरियल के राम और लक्ष्मण मतलब अरुण गोविल और सुनील लहरी इस वक्त लगातार सुर्खियों में आ गए हैं। दोनों कलाकार इस वक्त अयोध्या में हैं और दोनों के कई सारे वीडियो सामने आ रहे हैं। हाल ही में अरुण और सुनील का बहुत ही प्यारा सामने आया है जिसको फैंस काफी पसंद कर रहे हैं।

अरुण गोविल और सुनील लहरी का वीडियो-

देश में इस वक्त सबसे ज्यादा चर्चा राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा को लेकर हो रही है। 22 जनवरी को अयोध्या में होने वाले इस खास कार्यक्रम को लेकर हर तरफ चहल पहल देखने को मिल रही है। इस समारोह मे शामिल होने के लिए कई सारे सेलेब्स पहुंच रहे हैं।

इसी कड़ी में अरुण गोविल और सुनील लहरी का नाम भी शामिल है। 'रामानंद सागर' की रामायण के राम जी उर्फ अरुण गोविल भी इस समारोह में शामिल होने पहुंचे हैं। हाल ही में सबके चहेते अरुण गोविल ने अपने प्यारे ऑनस्क्रीन भाई के साथ एक वीडियो शेयर किया।

इस वीडियो में भगवान राम का किरदार अदा कर चुके अरुण गोविल अपने छोटे भाई 'लक्ष्मण' उर्फ सुनील लहरी का कान बड़े ही प्यार से खींचते हैं। इस वीडियो के जरिये अरुण गोविल और सुनील लहरी फैंस को मैसेज देते हुए कहते हैं कि, "ये है रिश्ता, जो बरसों पहले 36 साल पहले बना था राम और लक्ष्मण का। आज भी हमारा वही रिश्ता बरकरार है, उतना ही प्यार और सम्मान है। वहीं डांट फटकार है, हमारा एक-दूसरे के प्रति"।

इस वीडियो को शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, "यदि कलियुग में भी राम लक्ष्मण जैसे भाई हों तो जीवन में सहजता से जी कर संसार की किसी भी विपत्ति से पार पा सकते हैं, जय श्रीराम"। फैंस इस वीडियो का काफी पसंद कर रहे हैं। खैर दर्शक हमेशा ही इस कलाकारों पर प्यार लुटाते रहते हैं।

22 जनवरी को कई सारे सेलेब्स पहुंचेंगे अयोध्या-

22 जनवरी को प्राण प्रतिष्ठा समारोह होगा , लेकिन उससे पहले वहां पर 10 दिनों का कार्यक्रम आयोजित किया गया है, जिसमें हेमा मालिनी से लेकर बड़े-बड़े सितारे परफॉर्म कर रहे हैं। इस खास समारोह में बॉलीवुड सितारों से लेकर खिलाड़ियों और कई नामचीन हस्तियां प्राण प्रतिष्ठा के साक्षी बनने के लिए अयोध्या पहुंचने वाले हैं।

More from Filmibeat

Read more about: arun govil sunil lahri
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X