Adipurush के मेकर्स पर निकला 'रामायण के राम' का गुस्सा, ओम राउत पर लगाए 'प्रोपगेंडा' के गंभीर आरोप

ramayana-ram-arun-govil-says-adipurush-team-meeting-bjp-ministers-blocking-hanuman-seats-propaganda

Arun Govil slams Adipurush makers: ओम राउत के निर्देशन में बनी फिल्म आदिपुरुष को हर तरफ ने आलोचनाओं का सामना करना पड़ रहा है। जहां क्रिटिक्स और दर्शकों ने फिल्म को पूरी तरह से नकार दिया है, वहीं अब टीवी शो रामायण के राम अरुण गोविल ने भी आदिपुरुष के मेकर्स पर अपना गुस्सा निकाला है।

रामानंद सागर के शो रामायण के सभी कलाकारों ने आदिपुरुष को लेकर अपनी नारागजी दिखाई है। अरुण गोविल का कहना है कि रामायण हमारे लिए आस्था का विषय है और इसके साथ किसी भी तरह से छेड़छाड़ करना मान्य नहीं है।

हनुमान जी के लिए सीट छोड़ना प्रोपगेंडा था

अभिनेता ने आगे फिल्म के मेकर्स पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि, ट्रेलर और टीजर की आलोचना के बाद 'आदिपुरुष' के मेकर्स को पता रहा होगा कि फिल्म किधर जा रही है। इसलिए उन्होंने तमाम तरह के पब्लिसिटी स्टंट किए। ये लोग अलग-अलग राज्यों के भाजपा नेताओं और मुख्यमंत्रियों से मिले और हर शो में भगवान हनुमान के लिए एक सीट रिजर्व की। लाजमी है, ये सब लोगों का ध्यान खींचने के लिए किया गया। ये सब इनकी रणनीति थी। मेकर्स को फिल्म को लेकर कॉन्फिडेंट थे ही नहीं।

रामायण के साथ एक्सपेरिमेंट ना करें

अरुण गोविल ने कहा कि भारतीय अपने धर्म को लेकर बहुत भावुक हैं और लोगों को भगवान के साथ इस तरह की छेड़छाड़ नहीं करनी चाहिए। उन्होंने कहा, "कुछ नया अजमाने की होड़ में भगवान के साथ छेड़छाड़ नहीं होनी चाहिए। इसकी कोई जरूरत नहीं है। रामायण के साथ आप क्रिएटिव लिबर्टी नहीं ले सकते। तमाम और मुद्दे हैं जहां मेकर्स नई चीजें आजमा सकते हैं और नए एक्सपेरिमेंट्स भी कर सकते हैं। "

More from Filmibeat

Read more about: adipurush om raut arun govil
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X