Alia Bhatt को अचानक 'सीता मैम' बुलाने लगे लोग, दिल जीत लेगा राहा की मम्मी का रिएक्शन!

alia bhatt, ramayana

दंगल डायरेक्टर नितेश तिवारी को लेकर काफी समय से चर्चा है वो रामायण बनाने जा रहे हैं और इसके लिए उन्होने काफी तगड़ी प्लानिंग की है। स्टारकास्ट को लेकर भी चर्चा हो रही है और ऐसा कहा जा रहा है कि राम के किरदार में रणबीर कपूर, सीता के किरदार में आलिया भट्ट और केजीएफ स्टार यश रावण के किरदार में दिखने वाले हैं।

हालांकि इसको लेकर किसी तरह का कोई आधिकारिक ऐलान नहीं हुआ है। लेकिन आलिया भट्ट को लेकर सीता के लिए पक्का मान रहे हैं और यही कारण है कि उनका एक वीडियो सीधे एयरपोर्ट से वायरल हो रहा है।

कलरफुल स्वेटशर्ट और ब्लू जींस में कैजुअल लुक में स्पॉट हुईं आलिया भट्ट जैसे ही अपनी गाड़ी से उतरीं तो पैप्स ने उनको "सीता मैम" कहना शुरू कर दिया। पहले तो आलिया भट्ट चौंकी फिर जिस तरह का रिएक्शन उन्होने दिया वो काफी क्यूट सा था।

Recommended Video

Alia Bhatt OTT Event के लिए निकलीं Brazil, Sweater में देखकर लोगों ने किया Troll | Video | FilmiBeat

जी हां, आलिया भट्ट ने ये बात सुनकर तुरंत अपना सिर पकड़ लिया और मुस्कुराते हुए आगे निकल गईं। इसके बाद लोग कई तरह की बातें सोशल मीडिया पर कर रहे हैं। एक ने लिखा है, ''Wtf क्या सीता मैम? एक लड़की को मां सीता जी का दर्जा दे रहे हूो? शर्म करो दोस्तों।''

एक ने लिखा, ''ऐसे विदूषक को सीता मां कहकर किसी की धार्मिक भावनाओं का अपमान या आहत न करें।'' एक का कहना है, ''पागल है क्या ये देवता ह हमारी सीता मां इज्जत से बोलो।'' एक ने लिखा, ''ये मैडम सीता बनने चली क्या ज़माना आ गया।'' इस तरह से लोग लगातार उनको लेकर बातें कर रहे हैं। फिल्म की घोषणा इस साल के अंत तक हो सकती है और ये फिल्म 2025 में रिलीज होगी।

Read more about: alia bhatt ramayana
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X