शादी के चार सालों बाद मां बनी मंदोदरी, बेटे का रखा स्पेशल जापानी नाम, बेहद खूबसूरत है बच्चे का इस नाम का मतलब

Baby Boy Different Name and Its Meaning

Baby Boy Different Name and Its Meaning: 'दिल ही तो है' की रीवा यानि एक्ट्रेस गुरप्रीत बेदी ने सोशल मीडिया के जरिए गुड न्यूज़ का ऐलान किया है। शादी के चार सालों बाद एक्ट्रेस ने अपने पहले बच्चे को जन्म दिया है। गुरप्रीत जल्द और उनके पति कपिल आर्य एक प्यारे से बेटे के पेरेंट्स बन गए हैं। इसी बीच एक्ट्रेस ने अपने बेटे की पहली तस्वीर भी फैंस के साथ शेयर कर दी है।

गुरप्रीत ने बेटे को दिया जन्म

बेटे की पहली फोटो शेयर करते हुए गुरप्रीत ने उसका नाम भी रीवील कर दिया है। गुरप्रीत ने जो तस्वीर शेयर की है उसमें नन्हे से बच्चे ने अपने दोनों मम्मी पापा का हाथों की अंगुलिया थामी हुई हैं। इस फोटो को शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा, "हैलो वर्ल्ड मेरे लिए जगह बनाए। मैं हूं अज़ाए बेदी आर्या।"

बेटे का जापानी नाम और उसका मतलब

गुरप्रीत और कपिल ने अपने बेटे का नाम अज़ाए बेदी आर्या रखा है। जो कि काफी स्पेशल है और हर कोई इस खास नाम के बारे में जानना चाहता है। आपको बता दें कि अज़ाए एक जापानी शब्द है। इसका मतलब होता है स्ट्रेंथ या ताकत। सोशल मीडिया पर ये नाम काफी पसंद किया जा रहा है।

सोशल मीडिया पर रहती हैं खूब एक्टिव

गुरप्रीत सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और उन्होंने पूरी प्रेग्नेंसी के दौरान अपनी पति के साथ खूब सारे बेबी बंप तस्वीरें और वीडियो भी शेयर किए थे। ऐसे में सभी को उनके बच्चे का काफी बेसब्री से इंतजार हो रहा था। वहीं अब जब गुरप्रीत ने अपने बच्चे की पहली तस्वीर भी दिखा दी है तो फैंस में इस बच्चे के क्यूट से चेहरे को लेकर काफी एक्साइटमेंट हो रही है।

रामायण में बनी थीं 'मंदोदरी'

काम की बात करें तो गुरप्रीत बेदी को आखिरी बार 2024 में टेलीविजन श्रृंखला श्रीमद रामायण में 'मंदोदरी' की भूमिका निभाते हुए देखा गया था। इससे पहले वह 2022 में वेब सीरीज़ रक्तांचल सीज़न 2 में भी देखी गई थीं। दूसरी ओर कपिल आर्य टीवी सीरीज़ स्वराज में 'वासुदेव बलवंत फड़के' की भूमिका में नज़र आए थे।

More from Filmibeat

Read more about: television
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X