रामायण के लक्ष्मण ने वैलेंटाइन वीक में उड़ाया शूर्पणखा का मज़ाक - प्रपोज़ डे यूं मनाया था
सुनील लाहिरी से आपको कोई याद आए ना आए लेकिन अगर रामायण के लक्ष्मण बोल देंगे तो आपको एक बड़ा प्यारा सा मासूम सा, क्रोध भरा चेहरा याद आ ही जाएगा। लॉकडाउन के बीच दूरदर्शन पर वापस रामायण का प्रसारण हुआ और रामायण के सभी सितारे सोशल मीडिया स्टार बन गए।
रामायण के लक्ष्मण सुनील लाहिरी ने वैलेंटाईन वीक में प्रपोज़ डे के मौके पर एक मज़ेदार मीम शेयर किया, जहां उन्होंने फैन्स को याद दिलाया कि कैसे शूर्पणखा ने भी उन्हें प्रपोज़ किया था।

हालांकि पहले ही सुनील की जवानी की कुछ तस्वीरें शेयर करते हुए फैन्स उनके शानदार लुक्स के कायल हो चुके हैं। उनका गुस्सा और उनका swag दोनों ही आज की पीढ़ी को काफी पसंद आया।
सुनील लाहिरी की ये तस्वीर शेयर करते हुए एक इंस्टाग्राम पेज trollism.in ने लिखा - यूं ही नहीं शूर्पणखा का दिल आया था! भई वाकई इस तस्वीर को देखिए।

सभी सितारों का शानदार करियर
गौरतलब है कि रामायण के सभी सितारे बड़े परदे पर भी अपनी किस्मत आज़मा चुके हैं। और सभी किसी ना किसी किरदार को निभा कर काफी फेमस रहे हैं।

भाई - भाई
जब राम और लक्ष्मण कॉस्ट्यूम में नहीं होते थे तब भी अरूण गोविल और सुनील लाहरी सेट पर या उससे अलग भी कुछ इस अंदाज़ में प्यार से दिख जाते थे। अगर आप पहचान नहीं पा रहे हैं तो जो बाल झड़वा रहे हैं वो लक्ष्मण हैं और जो बाल बना रहे हैं वो राम हैं।

फिल्मों में किस्मत

अरूण गोविल

दीपिका चिखलिया

हनुमान - दारा सिंह

मंथरा ललिता पवार

मेघनाद विजय अरोड़ा

कैकेयी पद्मा खन्ना



Click it and Unblock the Notifications












