Ramayana Cast Fee: 4000 करोड़ में बनी 'रामायण', राम-रावण ही नहीं पूरी स्टार कास्ट ने वसूली मोटी फीस
Ramayana Cast Fee: नितेश तिवारी की बिग बजट फिल्म रामायण को लेकर जमकर चर्चे हो रहे है। फिल्म में जबरदस्त एआई और वीएफएक्स का तालमेल देखने को मिलने वाला है जिस वजह से फिल्म में का बजट आसमान छू रहा है। बता दें कि यह फिल्म 4000 करोड़ की बताई जा रही है। चूंकी फिल्म तीन पार्ट में बन रही है और फिल्म में सारे ही किरदार बड़े स्टार्स द्वारा निभाए जा रहे हैं जिस वजह से फिल्म की स्टार कास्ट की फीस भी मोटी है। चलिए जानते हैं कि रणबीर कपूर ने राम के लिए, साईं पल्लवी ने सीता के लिए और सनी देओल ने हनुमान, यश ने रावण के लिए कितनी मोटी फीस ली है।

रणबीर कपूर ने चार्ज की इतनी फीस
टाइम्स ऑफ इंडिया के मुताबिक रणबीर कपूर ने फिल्म के लिए मोटी रकम ली है। फिल्म तीन पार्ट में रिलीज होगी और हर एक पार्ट के लिए रणबीर कपूर ने 75 करोड़ रुपये लिए हैं। यानी कि रणबीर कपूर ने रामायण के लिए टोटल 150 करोड़ रुपये की भारी फीस ली है। आपको बता दें कि 'ब्रह्मास्त्र' फिल्म की सफलता के बाद से ही रणबीर कपूर ने अपनी फीस में बढ़ोतरी की है।
साईं पल्ली ने वसूली इतनी फीस
वहीं साईं पल्लवी की बात करें तो साईं पल्लवी को फिल्म के हर पार्ट लिए 6 करोड़ रुपये मिल रहे हैं। यानी कि पूरी फिल्म के लिए उन्हें 12 करोड़ रुपये की फीस दी जा रही है। आपको बता दें कि साउथ फिल्म इंडस्ट्री में उन्हें कम से कम 1 या 2 करोड़ रुपये की फीस मिलती थी जबकि इस फिल्म के लिए उनकी फीस तीन गुना बढ़ गई है।
फीस के मामले में यश भी नहीं हैं पीछे
आपको बता दें कि फिल्म रामायण में यश रावण का किरदार निभा रहे हैं। चूंकी उनका किरदार सिर्फ दो भागों में है इसलिए वह दूसरे और तीसरे भाग में नजर आ सकते हैं। फिल्म के हर पार्ट के लिए यश ने 50 करोड़ रुपये फीस चार्ज की है। यानी कि इस फिल्म से यश 100 करोड़ रुपये कमाने वाले हैं।
सनी देओल
सनी देओल फिल्म में 'हनुमान' की भूमिका में नजर आ रहे हैं। हर हिस्से के लिए वह 20 करोड़ रुपये चार्ज कर रहे हैं। चूंकी सनी देओल दो पार्ट में नजर आएंगे इसलिए उनकी टोटल फीस 40 करोड़ रुपये है।
रवि दुबे
रवि दुबे फिल्म में 'लक्ष्मण' के किरदार में नजर आ रहे हैं। वह अपने किरदार के लिए 2 से 4 करोड़ रुपये की फीस चार्ज कर रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications











