दुनिया के 100 प्रभावशाली हस्तियों में Ranbir Kapoor ने बनाई जगह, लोग बोले- 'राम जी का आशीर्वाद...'
Ranbir Kapoor In Top 100 List: रणबीर कपूर बॉलीवुड में इस समय काफी ज्यादा छाए हुए हैं और उन्हें अपने करियर में काफी शानदार फिल्में भी मिली है। उनकी फिल्मों को काफी पसंद भी किया गया है। लेकिन अभी तक उन्होंने ज्यादातर रोमांटिक फिल्मों में काम किया है। लेकिन पिछले कुछ सालों में उन्होंने अपनी वर्सेटाइल एक्टिंग से फैंस को इंप्रेस भी किया। इस समय रणबीर कपूर अपने भगवान राम के किरदार के लिए काफी ज्यादा चर्चा में बने हुए हैं।

लेकिन इसी बीच टाइम्स की दुनिया की टॉप 100 पर्सनेलिटीज की लिस्ट में रणबीर कपूर ने अपनी जगह बना ली है। ऐसा करने वाले वह बॉलीवुड के इकलौते एक्टर बने हैं। साथ ही इस लिस्ट में किसी भी एक्टर या फिर एक्ट्रेस का नाम नहीं है। हालांकि बिजनेसमैन, स्पोर्ट्स पर्सन, शेफ़्स, पॉलीटिशियंस या फिर एंटरटेनमेंट पर्सनेलिटीज के लोगों का नाम इसमें शामिल है।
आयुष्मान ने दी रणबीर कपूर को बधाई
बॉलीवुड के जाने-माने अभिनेता आयुष्मान खुराना ने रणबीर कपूर को बधाई दी है। रणबीर को लेकर उन्होंने लिखा कि "इंडस्ट्री में कुछ अभिनेता ऐसे भी होते हैं जो विरासत का पीछा करते हैं लेकिन कुछ कलाकार ऐसे भी होते हैं जो अपने क्राफ्ट के बलबूते पर खुद एक विरासत बन जाते हैं। रणबीर कपूर अब इस श्रेणी में दूसरे नंबर पर आ गए हैं। रणबीर कपूर के साथ ही इस लिस्ट में पॉपुलर शेफ़्स और कई सारी रियलिटी शोज की पर्सनैलिटी जैसे विकास खन्ना का भी नाम शामिल है।
रणबीर कपूर का वर्क फ्रंट
अगर हम रणबीर कपूर के वर्क फ्रंट की बात करें तो आपको बता दें कि इस समय वह अपनी आने वाली फिल्म रामायण को लेकर काफी ज्यादा चर्चा में बने हुए हैं। फिल्म में वह भगवान राम का किरदार निभाएंगे। बताया जा रहा है कि यह फिल्म 4000 करोड़ के बजट में बनने जा रही है और इसके दो पार्ट होंगे। पहला पार्ट 2026 में दिवाली के मौके पर रिलीज किया जाएगा और दूसरा पार्ट 2027 में दिवाली पर रिलीज होगा।


Click it and Unblock the Notifications