Ramayana के लिए रणबीर कपूर ने कर दी मेकर्स की जेब ढीली, यश भी फीस के मामले में नहीं पीछे और सनी देओल ने तो...

Ramayana Cast Fees: नितेश तिवारी की फिल्म रामायण इन दिनों खूब चर्चा में है। जब से इस फिल्म का ऐलान हुआ है, तब से हर कोई इसके बारे में जानना चाहता है। वजह भी खास है- ये सिर्फ एक फिल्म नहीं, बल्कि भारत की अब तक की सबसे महंगी फिल्म बनने जा रही है। बताया जा रहा है कि इसका बजट करीब 1600 करोड़ रुपये है।
लेकिन जितना शोर इसके बजट को लेकर है, उतनी ही दिलचस्प बात इसकी स्टारकास्ट को लेकर भी है। इस फिल्म में कई बड़े सितारे एक साथ काम कर रहे हैं और अब यह भी सामने आ गया है कि किस एक्टर को इस फिल्म के लिए कितनी फीस मिल रही है।
रणबीर कपूर- श्रीराम के रोल में
रणबीर कपूर इस फिल्म में भगवान राम की भूमिका निभा रहे हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, उन्हें एक पार्ट के लिए 75 करोड़ रुपये मिल रहे हैं। चूंकि फिल्म दो पार्ट में बनाई जा रही है, इसलिए रणबीर की कुल फीस 150 करोड़ रुपये होगी।
साई पल्लवी - सीता माता का किरदार
साउथ फिल्मों की मशहूर एक्ट्रेस साई पल्लवी इस फिल्म में सीता माता का रोल निभा रही हैं। उन्हें हर पार्ट के लिए 6 करोड़ रुपये, यानी कुल 12 करोड़ रुपये मिलेंगे।
यश - रावण के किरदार में
कन्नड़ सुपरस्टार यश इस फिल्म में रावण का दमदार किरदार निभा रहे हैं। खास बात ये है कि वह सिर्फ एक्टर ही नहीं, बल्कि इस फिल्म के प्रोड्यूसर भी हैं। उन्हें हर पार्ट के लिए 50 करोड़, कुल मिलाकर 100 करोड़ रुपये मिलने की खबर है।
सनी देओल - हनुमान जी का रोल
बॉलीवुड के दमदार एक्टर सनी देओल फिल्म में भगवान हनुमान की भूमिका में नजर आएंगे। उन्हें दोनों पार्ट्स के लिए करीब 40 करोड़ रुपये की फीस दी जा रही है।
रवि दुबे - लक्ष्मण का किरदार
टीवी के जाने-माने एक्टर रवि दुबे इस फिल्म में लक्ष्मण का किरदार निभा रहे हैं। बताया जा रहा है कि उन्हें करीब 2 से 4 करोड़ रुपये की फीस मिली है, लेकिन ये साफ नहीं है कि ये रकम एक पार्ट की है या दोनों की।
फिल्म से जुड़ी कुछ और खास बातें
रामायण एक पौराणिक कहानी पर आधारित फिल्म है, जिसकी कहानी करीब 5000 साल पुरानी दुनिया को दिखाएगी। फिल्म को दो पार्ट्स में रिलीज किया जाएगा- पहला पार्ट दिवाली 2026 में और दूसरा दिवाली 2027 को सिनेमाघरों में आएगा।
सिर्फ भारतीय ही नहीं, हॉलीवुड के कुछ एक्सपर्ट भी इस फिल्म से जुड़े हैं। Avengers और Mad Max जैसी फिल्में बनाने वालों को इसके एक्शन सीन्स डिजाइन करने के लिए लाया गया है। दावा किया जा रहा है कि फिल्म का सेट और विजुअल्स इतने शानदार हैं कि इसे देखकर दर्शक दंग रह जाएंगे।


Click it and Unblock the Notifications