आयुष्मान खुराना की सास नहीं, ये हैं रामायण की त्रिजटा - सीता दीपिका चिखलिया ने खोला राज़
दो दिन से खबर है कि रामायण में त्रिजटा का किरदार निभाने वाली एक्टर कोई और नहीं बल्कि आयुष्मान खुराना की सास हैं। लोगों ने दोनों की तस्वीरें तक मैच कर इंटरनेट पर वायरल कर दी थी।
अब आयुष्मान खुराना की पत्नी ताहिरा कश्यप ने इस बारे में ट्वीट करते हुए कहा है कि उनकी मां अनीता कश्यप ने रामायण में त्रिजटा का किरदार नहीं निभाया है। ये सारी खबरें झूठी हैं।

अब ये अफवाह कहां से उड़ी कि आयुष्मान खुराना की सास ही रामायण की त्रिजटा हैं, ये तो नहीं पता लेकिन जब से ये खबर उड़ी तब से तेज़ी से हर जगह वायरल हुई। लेकिन किसी ने सच जानने की कोशिश नहीं की।
इसलिए ताहिरा को जब ये खबर सुनाई दी तो उन्होंने इस बारे में बात करना बेहतर समझा और अफवाहों को वहीं का वहीं खत्म कर दिया।
ramayan trijata ayushmann khurrana tahira kashyap sita रामायण त्रिजटा आयुष्मान खुराना ताहिरा कश्यप सीता


Click it and Unblock the Notifications
