'रामायण' में संगीत देने वाले रविंद्र जैन की पत्नी दिव्या जैन का निधन, परिवार ने दी जानकारी

deevya jain

Ravindra jain wife Deevya Jain Passed Away: मनोरंजन जगत में एक के बाद एक दिल तोड़ने वाली खबर सुनने को मिल रही है। दो दिन पहले दिग्गज एक्टर मनोज कुमार का निधन हुआ था। बीते दिन एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस की मां का निधन हुआ था। वहीं अब खबर आ रही है कि दिवंगत गायक और संगीतकार रविंद्र जैन की पत्नी का भी निधन हो गया है। बताया जा रहा है कि दिव्या जैन का निधन 6 अप्रैल को सुबह 11 बजे हुआ था। दिव्या जैन के निधन की खबर सुन पूरे संगीत जगत में शोक की लहर दौड़ पड़ी है।

परिवार ने दी जानकारी
आपको बता दें कि दिव्या जैन के निधन की जानकारी उनके परिवार ने दी है। दिव्या के चले जाने से पूरा परिवार दुख में है। परिवार ने यह भी बताया कि बीते दिन यानी कि 6 अप्रैल को 11 बजकर 11 मिनट पर दिव्या जैन का निधन हुआ था और आज सोमवार को 11 बजे सांताक्रूज क्रिमिनेशन ग्राउंड में उनका दाह संस्कार किया गया है।

दिव्या जैन हर कदम पर देती थीं पति का साथ
आपको बात दें कि दिव्या जैन के पति और जाने माने संगीतकार और गीतकार रविंद्र जैन आंखों से नहीं देख सकते थे, लेकिन उन्होंने मन की आंखों से सब देखा। उन्होंने अपनी मन की आंखों से अपने हर गीत में प्रेम के रंग भरे। रविंद्र जैन ने रामानंद सागर की रामायण और महाभारत में खूबसूरत गीत और संगीत दिया। रविंद्र जैन के बिना रामायण अधूरी कही जाती है। इसके अलावा रविंद्र जैन ने कई मशहूर गाने गाए जैसे- 'ठंडे-ठंडे पानी से नहाना चाहिए', 'एक राधा एक मीरा', 'गीत गाता चल', 'सजना है मुझे सजना के लिए', 'कौन दिशा में लेके' जैसे कई मशहूर गाने रविंद्र जैन के ही हैं। वहीं उनके इस सफर में उनकी पत्नी दिव्या जैन उनकी आंखें बनीं और रविंद्र जैन का पूरा और हमेशा साथ दिया। दिव्या जैन रविंद्र जैन के हर कदम पर साथ दिया।

More from Filmibeat

Read more about: ravindra jain
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X