रामायण और महाभारत शो के चलते बच्चों की बढ़ी परेशानी- आंखों को पहुंचा नुकसान-हैरान कर देगी ये रिपोर्ट
कोरोना वायरस लॉकडाउन में महाभारत और रामायण जैसे धारावाहिक की दोबारा वापसी हुई जिसे जी भर कर लोगों ने देखा। वहीं रामायण ने तो विश्व रिकॉर्ड भी बन गया। लेकिन रामायण और महाभारत जैसे सीरियल से जुड़ा ऐसा मामला आ रहा है जो कि सुनने में थोड़ा अजीब जरूर लगता है, लेकिन मामला हैरान करने वाला है। जी हां, रामायण महाभारत के चलते हैदराबाद में एक डॉक्टर ने कहा है कि इसके चलते 12 बच्चों की एक आंख की रोशनी चली गई और 25 लोगों की आंखों में चोट लग गई है।
टाइम्स ऑफ इंडिया रिपोर्ट के मुताबिक, हैदराबाद के डॉक्टरों का कहना है कि पिछले 40 दिनों में 12 बच्चों ने अपनी एक आंख की रोशनी खो दी और 25 बच्चों की आंख में चोट लगने की शिकायत आई हैं। ये किसी कोरोना वायरस के चलते नहीं बल्कि महाभारत और रामायण जैसे सीरियल के चलते हुआ। अब इसका रामायण और महाभारत जैसे सीरियल से क्या कनेक्शन है, पढ़िए।


Click it and Unblock the Notifications











