मिथिला से रामायण की माता सीता को बेटी की तरह दी गई विदाई, एक्ट्रेस की आंखों से छलके आंसू

Deepika Chikhaliya

रामानंद सागर की रामायण में माता सीता का किरदार निभाने वाली दीपिका चिखलिया आज किसी भी पहचान की मोहताज नहीं है। वह जहां भी जाती है तो लोग उनका सीता माता की तरह ही स्वागत करते हैं। एक बार फिर से ऐसा ही एक नजारा देखने को मिला है। दरअसल दीपिका चिखलिया मिथिला पहुंची और वहां पर जब उनकी विदाई हुई तो वह काफी ज्यादा भावुक हो गई थी। एक्ट्रेस की आंखों से आंसू तक झलकने लगे।

मिथिला में दीपिका चिखलिया की बेटी की तरह की गई विदाई

दीपिका चिखलिया ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से दो वीडियो शेयर की है। जो कि अब तेजी से वायरल होती हुई नजर आ रही है। इन वीडियो में देखा जा सकता है कि वह मिथिला में नज़र अ रही हैं। इस वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि किस तरह से दीपिका चिखलिया को एक बेटी की तरह विदाई दी जा रही है। जैसे किसी बेटी की मां उसे विदा करते वक्त सारी रस्में निभाती है वैसे ही रामायण की माता सीता के साथ भी ऐसी ही रस्में निभाई जा रही है। वहां की औरतें उन्हें पानी पिलाती है और गोद खाली ना रहे। इसी वजह से उनकी कमर पर उन्होंने कुछ बांधा भी। इतना प्यार देखकर दीपिका चिखलिया भावुक हो गई और उनकी आंखो से आंसू झलकने लगे।

दीपिका चिखलिया ने शेयर किया भावुक कर देने वाला पोस्ट

दीपिका चिखलिया ने इस वीडियो को शेयर करते हुए एक भावुक कैप्शन लिखते हुए कहा कि 'मिथिला में सीता जी की विदाई। उन्होंने मुझे पूरी तरह महसूस करवाया कि मैं उनकी बेटी हूं। मैं रामायण के काल में पूरी तरह से खो गई थी।' इस पोस्ट को देखकर लोग भी तरह तरह के कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने तो कमेंट करते हुए लिखा कि 'मिथिला में आपका हार्दिक स्वागत है। यह आपका मायका ही है और रहेगा।'

दीपिका चिखलिया की आंखों से गिरा आंसू

दीपिका चिखलिया के दूसरे वीडियो में उन्होंने बहुत ही भावुक तरीके से बताया कि किस तरह से कैसे मिथिला में उनकी विदाई की गई। दीपिका चिखलिया कहती है कि अब मैं इस पर क्या ही बोलूं और इतना इन्होंने मुझे प्यार दिया है कि मेरी आंखें भर आई है। उन्होंने खाली गोद की वजह से ये मुझे दिया। यहां तक कि मुझे पानी भी दिया। यहां पर मान्यता है कि घर से बेटी सूखा गला करके नहीं जाया करती है। उनका मानना है कि मैं ही सीता माता हूं। इतना ही बोल कर दीपिका चिखलिया बहुत ही इमोशनल हो जाती है और उनकी आंखों से आंसू बहना शुरू हो जाते हैं।

More from Filmibeat

Read more about: deepika chikhaliya
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X