'रावण सही था.. प्यार से प्रेरित..' रामायण के कास्टिंग डायरेक्टर के बयान से क्यों मचा बवाल?

ramayana mukesh chhabra

Mukesh Chhabra On Ravan- कास्टिंग डायरेक्टर मुकेश छाबड़ा इस वक्त मुश्किलों में हैं क्योंकि रावण को लेकर उन्होने एक विवादित बयान दे डाला है। नितेश तिवारी इस वक्त फिल्म रामायण बना रहे हैं जिसमें रणबीर कपूर राम के किरदार में नजर आने वाले हैं और केजीएफ स्टाप यश रावण का किरदार निभा रहे हैं।

मुकेश छाबड़ा ने रावण को सही बताते हुए कुछ ऐसा कह डाला जो कि शायद आपको हजम नहीं होने वाला है। इस दौरान वो रणवीर अल्लाहबादिया के पॉडकास्ट पर बात कर रहे थे। रावण को लेकर मुकेश का कहना था कि वो तो प्यार में थे ना..

क्या बोले मुकेश

मुकेश छाबड़ा ने कहा, "यार वो भी तो प्यार में ही थे ना?.. "वह बदला लेना चाहता था, लेकिन वह प्यार में भी था। जहाँ तक मैं रावण को समझता हूँ, वह दुष्ट और प्रतिशोधी था, लेकिन उसका बदला अपनी बहन के प्रति प्रेम से प्रेरित था। उसे वही करना था जो उसे अपनी बहन के लिए करना था। वो भी अपनी तरफ से ठीक थे युद्ध में, दोनों पक्ष मानते हैं कि वे सही पक्ष पर हैं। लेकिन आख़िरकार, रावण प्रेम से प्रेरित था।'' इस बयान के बाद बवाल मचा हुआ है और लोग उनको ट्रोल कर रहे हैं।

सैफ अली खान भी रावण को लेकर आए थे विवादों में

कुछ समय पहले जब प्रभास की फिल्म आदिपुरुष रिलीज हुई थी, उस समय सैफ अली खान को ट्रोल किया गया था। इस फिल्म में सैफ रावण के किरदार में थे और उनका लुक काफी अलग था। इसके अलावा उन्होने रावण को लेकर एक बयान भी दिया था। हालांकि सैफ ने माफी मांग ली थी।

उन्होने कहा था, "मुझे पता चला है कि एक साक्षात्कार के दौरान मेरे एक बयान से विवाद पैदा हो गया है और लोगों की भावनाएं आहत हुई हैं। मेरा ऐसा इरादा या आशय कभी नहीं था। मैं ईमानदारी से सभी से माफी मांगना चाहता हूं और अपना बयान वापस लेना चाहता हूं।'' फिलहाल मुकेश छाबड़ा अपने बयान को लेकर बुरी तरह से ट्रोल हो रहे हैँ।

More from Filmibeat

Read more about: ramayana mukesh chhabra
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X