आयोध्या में होने वाली श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा समारोह का 'रामायण' के राम को मिला न्योता, एक्टर ने जताई खुशी

Arun Govil: आयोध्या में 22 जनवरी को होने वाले श्री राम की प्राण प्रतिष्ठा समारोह को लेकर हर तरफ अलग ही खुशी है। देश में इस समारोह को लेकर काफी हलचल देखने को मिल रही है। आम इंसान से लेकर सेलेब्स तक इस कार्यक्रम को लेकर अपनी अपनी प्रतिक्रियाएं जाहिर कर रही है। कई खास लोगों को इस समारोह में शामिल होने का न्योता मिल चुका है। अब टीवी एक्टर अरुण गोविल को भी इस भव्य कार्यक्रम में उपस्थिति होने का निमत्रंण मिला है।
अरुण गोविल को राम के प्राण प्रतिष्ठा समारोह के लिए मिला निमंत्रण-
रामानंद सागर की रामायण में भगवान राम का किरदार निभाने वाले अनुभवी अभिनेता अरुण गोविल हमेशा ही खबरों में रहते हैं। अरुण का फैंस और उनके चाहने वाले आज भी काफी सम्मान करते हैं। अक्सर ही अरुण को टीवी के कई सारे कार्यक्रम में देखा जाता है, जहां आज भी उनके राम की भूमिका के लिए याद किया जाता है।
फिलहाल अरुण गोविल आयोध्या में होने वाले श्रीराम के प्राण प्रतिष्ठा समारोह को लेकर खबरों में हैं। अभिनेता अरुण गोविल ने 22 जनवरी को अयोध्या में राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा समारोह का निमंत्रण मिला है। जाहिर है कि अरुण से पहले कई लोगों को ये न्योता मिल चुका है।
हाल ही में अरुण ने इंटरव्यू में बातचीत के दौरान कहा,- "मुझे खुशी है कि मुझे प्राण प्रतिष्ठा समारोह के लिए निमंत्रण मिला और मैं राम लला के दर्शन के लिए काफी एक्साइटेड हूं। यह एक बहुत बड़ा अवसर है। मैं खुद को भाग्यशाली मानता हूं कि यह मेरे जीवनकाल में हुआ है सब कुछ बहुत अच्छा चल रहा है, हर तरफ माहौल पॉजिटिव है और हम सभी बहुत खुश हैं।"
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफों के पुल बांधते हुए अरुण गोविल ने कहा,-"मेरा मानना है कि अगर हमें किसी एक व्यक्ति को क्रेडिट देना है तो हम मोदी जी को देंगे, क्योंकि उन्होंने जिस तरह से काम किया है और चारों ओर ऊर्जा फैलाई है मैंने ये स्वीकार किया है कि जब भी इस तरह का काम किया जाता है। एक व्यक्ति से नहीं किया जाता है। लेकिन जिसने सारी सकारात्मक ऊर्जा फैलाई है वह मोदी जी हैं। सभी ने कई सालों तक बहुत काम किया है और अभी भी काम कर रहे हैं।"
22 जनवरी को आयोध्या में शामिल होंगे दुनिया भर के लोग-
आपको बता दें कि 22 जनवरी को अयोध्या में राम लला के मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम होगा। 500 साल बाद ये शुभ घड़ी आ रही है जब अयोध्या में प्रभु श्रीराम टेंट से भव्य राम मंदिर में प्रवेश करेंगे। भारत और विदेश के कई मेहमानों को अयोध्या में शुभ अवसर में भाग लेने के लिए निमंत्रण मिला है। इस खास समारोह में दुनिया भर के लोग शामिल होंगे, इसकी तैयारियां पूरे देश में चल रही हैं।


Click it and Unblock the Notifications
