रामायण के राम सीता - गुरमीत चौधरी, देबिना बनर्जी कोरोना पॉज़िटिव
टीवी एक्टर्स और पावर कपल गुरमीत चौधरी और देबिना बनर्जी कोरोना की चपेट में आ चुके हैं। गुरमीत ने खुद ट्वीट कर इसकी जानकारी दी। हालांकि गुरमीत ने बताया कि वो और देबिना पूरी तरह से ठीक हैं और उन्हें ज़्यादा लक्षण नहीं हैं। लेकिन फिलहाल वो अपने घर में क्वारंटीन हैं।
गौरतलब है कि गुरमीत और देबिना को टीवी के राम - सीता के तौर पर जाना जाता है। दोनों NDTV के लिए बनी रामानंद सागर की रामायण में दिखाई दिए थे। और रामायण का ये सीरीज़ लोगों को काफी पसंद आया था।

गुरमीत और देबिना की मुलाकात भी इसी सीरियल के सेट पर हुई थी। और उनकी मुलाकात पहले दोस्ती, फिर प्यार और फिर शादी में तब्दील हो गई। जहां बाद में गुरमीत को फैन्स गीत और पुनर्विवाह जैसे सीरियलों के लिए याद रखते हैं, देबिना को कुछ निगेटिव भूमिकाओं में याद रखा गया।
गौरतलब है कि लाख सावधानियों के बावजूद, कोरोना वायरस लोगों के घरों में दस्तक दे रहा है। हाल फिलहाल में टीवी इंडस्ट्री में तो मानो कोरोना बम फूट पड़ा हो -


Click it and Unblock the Notifications











