"रामायण" पर फिल्म बनाएं बाहुबली निर्देशक राजामौली, राम बनेंगे सलमान खान- TREND
टेलीविजन पर रामायण का क्रेज अब तक बना हुआ है। शो खत्म हो चुका है लेकिन लोगों के दिलों दिमाग में यह शो अभी भी छाया हुआ है। यही वजह है कि सोशल मीडिया पर फैंस रामायण को ट्रेंड कर रहे हैं और इस पर फिल्म बनाने की मांग कर रहे हैं। इतना ही नहीं, बल्कि फैंस ने इस फिल्म के लिए निर्देशक भी फाइनल कर लिया है। लोगों के अनुसार, रामायण पर फिल्म बनाने के लिए एसएस राजामौली से बेहतर कोई निर्देशक नहीं हो सकता।
रामानंद सागर की रामायण के री- टेलीकास्ट ने दूरदर्शन पर सारे रिकॉर्ड तोड़ दिये हैं। यह विश्व भर में सबसे ज्यादा देखे जाने वाला शो बन चुका है। लिहाजा, शो की सफलता को देखते हुए सोशल मीडिया पर फैंस अब बाहुबली निर्देशक एसएस राजामौली से रामायण पर फिल्म बनाने की मांग कर रहे हैं। बता दें, सोशल मीडिया पर #RajamouliMakeRamayan ट्रेंड करता रहा था।

बहरहाल, फैंस की च्वॉइस पर सवाल नहीं किया जा सकता। बाहुबली जैसी विशाल फिल्म के बाद उम्मीद की जा सकती है कि रामायण पर फिल्म बनाने की जिम्मेदारी राजामौली बेहतरीन निभा सकते हैं। हालांकि बता दें, रामायण पर बॉलीवुड निर्देशक नीतेश तिवारी एक फिल्म फाइनल कर चुके हैं।


Click it and Unblock the Notifications











