TRAILER: रमन राघव...दिमाग रह जाएगा दंग...और दिल होगा सुन्न!
अनुराग कश्यप के अंदर खूबियां क्या हैं ये तो किसी को गिनाने की ज़रूरत नहीं है और एक बार फिर वो ऐसी कहानी लेकर आए हैं जो आपके दिमाग को सन्न कर देगी। बात हो रही है रमन राघव 2 के ट्रेलर की।
फिल्म में मुख्य भूमिका में हैं विक्की कौशल और नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी। हालांकि फिल्म हमेशा की तरह एक डार्क थ्रिलर है लेकिन ट्रेलर से आपको कुछ समझ नहीं आएगा। बस आप थोड़ा और सहम जाएंगे और आपका दिमाग थोड़ा सा और सन्न हो जाएगा।
रमन राघव एक असली घटना पर आधारित फिल्म है। रमन राघव एक मनोरोगी था जिसके सिर पर खून सवार था। 1929 के आसपास पुणे के बाहरी इलाके में पैदा हुआ रमन राघव खूनी मनोरोगी कैसे बना? किन परिस्थितियों ने उसे सीरियल किलर बनाया इसकी जानकारी नहीं मिल सकी।
लेकिन पूरी मुंबई को रमन राघव का खौफ कभी नहीं भूलता। देखिए फिल्म का ट्रेलर -
raman raghav trailer anurag kashyap nawazuddin siddiqui रमन राघव नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी ट्रेलर अनुराग कश्यप


Click it and Unblock the Notifications
