'राम तेरी गंगा मैली' की बोल्ड मंदाकिनी का 19 साल बाद बड़ा कमबैक, Rare फोटो में जलवा कायम  

बॅालीवुड के दिग्गज निर्माता राजकपूर ने कई एक्ट्रेसेस को लांच किया है। इसमें से एक नाम मंदाकिनी का भी रहा है। राज कपूर की फिल्म राम तेरी गंगा मैली के साथ मंदाकिनी ने साल 1985 में ऐसा डेब्यू किया कि हर कोई मंदाकिनी की खूबसूरती को देखने के लिए सिनेमाघर पहुंचा।

एक बार फिर से राज कपूर की ये एक्ट्रेस बॅालीवुड में एक बड़े प्रोजेक्ट के साथ वापसी करने जा रही हैं। ये कहने में कोई गुरेज नहीं है कि मंदाकिनी एक लंबे समय से हिंदी सिनेमा से गायब हैं। 19 साल बाद मंदाकिनी ने फिर से सिनेमा, टीवी के जरिए वापसी का विचार किया है। एक्ट्रेस कई बड़े प्रोजेक्ट करना चाहती हैं।

Mandakini

फिर से वह फिल्म की तरफ अपना सफर आगे बढ़ाने आ रही हैं। एक वेबसाइट की रिपोर्ट अनुसार मंदाकिनी के मैनेजर बाबूभाई थिबा ने ये जानकारी दी है कि मंदाकिनी कई फिल्मों की स्क्रिप्ट पढ़ रही हैं। वो फिल्म के साथ वेब शोज के लिए भी तैयारी कर रही हैं।

ठुकरा दिया ये बड़ा टीवी शो

ठुकरा दिया ये बड़ा टीवी शो

मैनेजर ने ये भी बताया कि मंदाकिनी फिल्मों में वापसी नहीं करना चाहती थीं। लेकिन भानु ने कोलकाता में दुर्गा पूजा के दौरान देखा कि उनके फैंस की गिनती काफी अधिक है। फिर मैनेजर भानु ने ही मंदाकिनी से एक्टिंग में वापसी करने के लिए बोला। भानु ने इस बात की जानकारी भी दी कि टीवी शो छोटी सरदानी में भी मंदाकिनी को प्रमुख भूमिका का प्रस्ताव दिया गया था। लेकिन उन्होंने अपनी जगह अनीता राज को इस फिल्म में कास्ट करने के लिए बोला।

मंदाकिनी जल्द करेंगी इसकी घोषणा

मंदाकिनी जल्द करेंगी इसकी घोषणा

मंदाकिनी जल्द ही मीडिया के सामने इस बात की घोषणा करेंगी कि वह किसी प्रोजेक्ट के साथ और कब वापसी कर रही हैं। मंदाकिनी के वापसी की खबर के साथ एक बार फिर से उनके ग्लैमरस तस्वीरों पर नजर जाती है जो ये बताती है कि कैसे एक्ट्रेस का ग्लैमर लोगों पर छाया था।

मंदाकिनी की निजी जिंदगी की चर्चा तेज

मंदाकिनी की निजी जिंदगी की चर्चा तेज

मंदाकिनी की बात की जाए तो उनकी निजी जिंदगी में विवाद काफी रहा है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार मंदाकिनी दवाइयां भी बेचती हैं। वह तिब्बत में योग भी सिखातीहैं। मंदाकिनी ने एक बौध्दडॅाक्टरसे शादी की। मंदाकिनी दलाई लामा की फॅालोअरभी बनी हैं। मंदाकिनी का नाम डॅानदाऊद के साथ भी जुड़ा है। इससे सभी वाकिफ हैं। मंदाकिनी फिल्मों के साथ दाऊद से अपने रिश्ते को लेकर निगेटिव इमेज भी जीवन में ला चुकी हैं।

मंदाकिनी बन गईं थीं बोल्ड एक्ट्रेस

मंदाकिनी बन गईं थीं बोल्ड एक्ट्रेस

राम तेरी गंगा मैली में मंदाकिनी का पानी के नीचे नहाते हुए बेहद बोल्ड सीन फिल्माया गया था। साथ ही बच्चे को दूध पिलाने के सीन ने भी इस फिल्म को आज तक चर्चा में रखा है। जब भी बोल्ड फिल्मों की बात आती है तो उसमें मंदाकिनी का सफेद साड़ी वाला सीन हमेशा शामिल होता है। मंदाकिनी के इस सीन के साथ राम तेरी गंगा मैली राज कपूर की बनाई गई सबसे बोल्ड फिल्म बन गई थी।

मंदाकिनी ने की हैं 48 फिल्में

मंदाकिनी ने की हैं 48 फिल्में

मंदाकिनी ने अपने करियर में कुल मिलाकर 48 फिल्में पूरी की हैं। लेकिन उन्हें जाना जाता है तो सिर्फ राम तेरी गंगा मैली को लेकर। फिल्म के सीन के साथ इसके गाने भी सुपरहिट हुए थे। मंदाकिनी की आखिरी फिल्म बांगला में रही है जो कि साल 2002 में रिलीज हुई। तेलुगू फिल्म इंडस्ट्री में भी मंदाकिनी काम कर चुकी हैं। आज भी इन फोटोज से वह छाई हुई हैं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X