..................... Ram Setu Trailer- राम सेतु को बचाने के लिए अक्षय कुमार का संघर्ष, रिलीज हुआ दमदार ट्रेलर! Ram Setu Trailer- Fight to save Ram Setu, Akshay Kumar's big bang! - Hindi Filmibeat

Ram Setu Trailer- राम सेतु को बचाने के लिए अक्षय कुमार का संघर्ष, रिलीज हुआ दमदार ट्रेलर!

ram setu

'दुनिया में राम के लाखों मंदिर हैं, लेकिन सेतु सिर्फ एक..' सुपरस्टार अक्षय कुमार की मोस्ट अवेटेड फिल्म राम सेतु का ट्रेलर आज रिलीज हो गया है और इस ट्रेलर ने रिलीज होते ही धमाका कर दिया है। अक्षय कुमार का लुक भी काफी प्रभावित कर रहा है और साथ ही दूसरे स्टार्स भी फिल्म को धमाकेदार बनाने वाले हैं। इस ट्रेलर की बात करें तो अक्षय कुमार इस फिल्म में रामसेतु को बचाने के लिए संघर्ष कर रहे हैं क्योंकि सरकार ने सुप्रीम से कोर्ट से इसको तोड़ने की अर्जी डाली है।

अक्षय कुमार अपनी टीम के साथ इस मिशन पर हैं कि उनको राम सेतु का पता लगाना है और दुनिया के सामने लाकर खड़ा करना है। बता दें कि इस फिल्म में उनके साथ अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीज और नुसरत भरुचा नजर आने वाली हैं जिनके किरदार ट्रेलर में काफी दमदार लग रहे हैं।

इस फिल्म के ट्रेलर को देखकर आप कह सकते हैं कि अक्षय कुमार इस अंदाज में पहले कभी नजर नहीं आए हैं और उनका लुक भी काफी पसंद किया जा रहा है। उन्होने डायलॉग्स भी आपको रट जाएंगे।

अभिषेक शर्मा द्वारा निर्देशित इस फिल्म में साउथ के सितारे भी नजर आ रहे हैं जो कि फिल्म में धमाका करते नजर आएंगे। ट्रेलर रिलीज होने के साथ ही ट्रेंड कर रहा है और फैंस इसको सोशल मीडिया पर लगातार साझा कर रहे हैं।

दर्शकों का कहना है कि ट्रेलर को देखकर उनके रोंगटे खड़े हो रहे हैं। अब ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कैसा कलेक्शन करती है ये तो वक्त ही बताएगा। फिलहाल आप देखिए अक्षय कुमार की फिल्म का ये दमदार ट्रेलर...

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X