'राम सेतु' मुहूर्त पूजा: साथ दिखे अक्षय कुमार, जैकलीन, नुसरत समेत फिल्म की पूरी टीम, देंखे PHOTOS
फिल्म राम सेतु की मुहूर्त शॉट के लिए फिल्म की पूरी टीम गुरुवार को अयोध्या पहुंची थी, जहां मुहूर्त पूजन किया गया। अक्षय कुमार, जैकलीन फर्नाडीज़, नुसरत भरूचा स्टारर इस फिल्म का निर्देशन अभिषेक शर्मा कर रहे हैं। मुहूर्त पूजन से कुछ तस्वीरें बाहर आई हैं, जहां फिल्म के कास्ट और क्रिएटर्स साथ दिख रहे हैं।
अयोध्या में हुए इस मुहूर्त पूजन में Abundantia Entertainment की क्रिएटिव हेड शिखा शर्मा, अमेज़न प्राइम वीडियो इंडिया के कंटेंट हेड विजय सुब्रमण्यम, क्रिएटिव प्रोड्यूसर डॉ. चंद्रप्रकाश द्विवेदी और निर्देशक अभिषेक शर्मा भी शामिल रहे।

फिल्म का मुहूर्त शॉट रामलला के दरबार में दिया गया। इससे पहले 'रामसेतु' की टीम राजसदन अयोध्या पहुंची, जहां अयोध्या नरेश विमलेंद्र मोहन प्रताप मिश्र ने सभी का आतिथ्य सत्कार किया और फिर श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के पदाधिकारियों से चर्चा भी की।
बता दें, फिल्म 'रामसेतु' की शूटिंग अयोध्या के कई हिस्सों में की जानी है। इसके लिए अक्षय कुमार ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात भी की थी।


Click it and Unblock the Notifications











