Ram Mandir Pran Pratishtha:अयोध्या पहुंचने वाले बॉलीवुड सितारों का हुआ भव्य स्वागत, फूलों की हुई बारिश

Bollywood In Ayodhya

Ram Mandir Pran Pratishtha: Bollywood In Ayodhya Live Updates: अयोध्या में आज यानी 22 जनवरी को भव्य राम मंदिर में भगवान राम की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी। इस मौके पर एक से बढ़कर एक सितारे अपना अपना योगदान देने की कोशिश कर रहे हैं।

प्राण प्रतिष्ठा से एक दिन पहले ही कंगना रनौत अयोध्या पहुंच चुकी हैं और उन्हें हनुमान गढ़ी मंदिर में झाड़ू लगाते हुए देखा गया था। इस दौरान उन्हें धार्मिक अनुष्ठानों में भी भाग लेते हुए देखा गया था। उन्होंने जगद्गुरू रामभद्राचार्य से भी मुलाकात की थी।

वहीं ऐक्टर अनुपम खेर भी अयोध्या पहुंच गए हैं। उन्होंने मुंबई से अयोध्या के लिए निकलने से पहले एक विडियो के जरिए ये जानकारी दी थी। उन्होंने एयरपोर्ट और फ्लाइट से भी कुछ विडियो शेयर की हैं। विडियो में वह एयरपोर्ट पर जय श्रीराम का नारा लगा रहे हैं, वहीं फ्लाइट में भी श्रीराम का नारा लगाया जा रहा था। इसके साथ ही कई और स्टार्स भी अयोध्या पहुंचने वाले हैं।

LIVE Feed
  • Jan 22, 2024 7:52 PM

    राम मंदिर उद्घाटन का हिस्सा बनने पर क्या बोले रणबीर?

    एक्टर रणबीर कपूर राम मंदिर उद्घाटन समारोह के लिए अयोध्या आए थे। इस दौरान उनकी पत्नी और एक्ट्रेस आलिया भट्ट भी थीं। इस समारोह का हिस्सा बनने पर रणबीर कपूर ने कहा- यहां आकर मैं बहुत लकी और गौरवान्वित महसूस कर रहा हूं। काश मैं बेटी राहा को भी इस ऐतिहासिक मोमेंट का अनुभव करवा पाता।

  • Jan 22, 2024 6:58 PM

    राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के दौरान खुशी से झूमी कंगना, लगाए 'जय श्री राम' के नारे

    अयोध्या में राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल हुई अभिनेत्री कंगना रनौत ने समारोह पूरा होने पर खुशी व्यक्त करते हुए 'जय श्री राम' के नारे लगाए। सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अयोध्या में भगवान राम लला के प्राण प्रतिष्ठा समारोह के हिस्से के रूप में 84 सेकंड के 'अभिजीत मुहूर्त' के भीतर 'संकल्प' किया। शुभ समारोह में शामिल हुईं कंगना ने लाल बॉर्डर की सफेद भारी कढ़ाई वाली साड़ी और मैचिंग ब्लाउज पहने हुए अपनी तस्वीरें शेयर की। उन्होंने लाल शॉल के साथ आउटफिट को पूरा किया।

  • Jan 22, 2024 6:19 PM

    सिद्धिविनायक पहुंची शिल्पा शेट्टी, राम भक्ति में डूबी एक्ट्रेस

    शिल्पा शेट्टी भी राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के खास मौके पर मुंबई के सिद्धिविनायक मंदिर पहुंचीं। जहां से उनकी कई सारी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, जिसमें साफ देखा जा सकता है कि एक्ट्रेस पर भी राम भक्ति का और भगवा रंग का खुमार सिर चढ़ कर बोल रहा है।

  • Jan 22, 2024 6:03 PM

    मंदिर में रणबीर कपूर के पीछे आकर बैठीं एक्स कैटरीना

    राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा में शामिल होने के लिए बॉलीवुड के तमाम सेलेब्स और वीवीआईपी ने शिरकत की। बॉलीवुड स्टार कपल रणबीर कपूर और विक्की कौशल अपनी अपनी पत्नी कैटरीना कैफ और आलिया भट्ट के साथ शिरकत करने के लिए पहुंचे। इस दौरान सेलेब्स के लुक के खूब चर्चे हुए वहीं अब मंदिर के इनसाइड वीडियो सामने आए हैं जिनमें एक्स कपल रणबीर कपूर और कैटरीना कैफ पर हर किसी की नजरें थम रही हैं।

  • Jan 22, 2024 4:58 PM

    Bigg Boss 17 के इस कंटेस्टेंट ने किया था राम-सीता का अपमान, शो के फिनाले से पहले वायरल हुआ वीडियो

    मुनव्वर फारूकी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। जिसे sanataniipm नाम के एक इंस्टा पेज पर शेयर किया गया। वीडियो की वजह वजह से अब मुनव्वर के हाथ से बिग बॉस 17 की ट्रॉफी फिसलती हुई नजर आ रही हैं। साथ ही दर्शकों उनको जमकर खरी-खोटी सुनाते दिखाई दिए। दरअसल मुनव्वर फारूकी का ये वीडियो काफी पुराना है। लेकिन वीडियो में वो भगवान राम और मां सीता पर अभद्र टिप्पणी करते हुए दिखे। वीडियो में मुनव्वर कहते सुनाई दिए कि, “मेरा पिया घर आया ओ राम जी..राम जी डोंट गिव...अबाउट पिया. राम जी तो कह रहे हैं कि मैं खुद चौदह साल से घर नहीं गया। अगर सीता ने सुन लिया, तो वो भी शक करेगी, सीता को तो माधुरी पे पहले से ही शक है। क्योंकि वो उससे लग रहा है कि माधुरी गाना तेरा करूं गिन-गिन इंतजार..में वनवास गिन रही है, इसलिए वो 14 पर रुकी हुई है..”

  • Jan 22, 2024 4:15 PM

    सई मांजरेकर ने लगाया जय श्री राम का नारा

    महेश मांजरेकर की बेटी और मशहूर अभिनेत्री सई मांजरेकर का एक वीडियो इस वक्त वायरल हो रहा है। इस वीडियो में जय श्री राम कहते हुए दिखाई दे रही हैं।

  • Jan 22, 2024 4:03 PM

    राम मंदिर से अनुपम खेर का वीडियो वायरल

    अनुपम खेर राम मंदिर के उद्घाटन पर पहुंचे थे। इस दौरान उनका वीडियो सामने आया है। फैंस उनके साथ सेल्फी लेते नजर आए।

  • Jan 22, 2024 3:29 PM

    अमिताभ बच्चन से मिले पीएम मोदी

    राम मंदिर के अंदर से तस्वीरें सामने आ रही हैँ। एक तस्वीर में पीएम मोदी अमिताभ बच्चन और अभिषेक बच्चन से मिलते हुए दिखाई दे रहे हैं।

  • Jan 22, 2024 3:27 PM

    Saif Ali Khan को लेकर आई बुरी खबर, इस तकलीफ के बाद हुए अस्पताल में भर्ती?

    खबरें हैं इस दौरान उनके साथ उनकी पत्नी करीना कपूर खान मौजूद हैं। रिपोर्ट्स हैं कि उनके घुटने और कंधे में फ्रैक्चर की समस्या है और इसी वजह वो काफी समय से तकलीफ में थे। सैफ अली खान कोकिलाबेन अस्पताल में हैं।

  • Jan 22, 2024 2:40 PM

    हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा हुई

    अयोध्या से एक वीडियो सामने आया है जहां पर हेलीकॉप्टर से फूलों की बरसात हो रही है। इस वीडियो के सामने आने के बाद लोग काफी खुश हैं।

  • Jan 22, 2024 2:12 PM

    भावुक होते मनोज जोशी को कुमार विश्वास ने लगाया गले

    प्राण प्रतिष्ठा के दौरान अभिनेता मनोज जोशी भावुक हो गए। इस दौरान कुमार विश्वास ने उनको गले लगाया।

  • Jan 22, 2024 1:29 PM

    कंगना रनौत ने खुशी से लगाए जय श्री राम के नारे

    बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत इस वक्त काफी चर्चा में हैं। वो अयोध्या पहुंच गई हैं। उनका एक वीडियो सामने आया है जिसमें वो पुष्प वर्षा के दौरान जय श्री राम का नारा लगाती दिखीं।

  • Jan 22, 2024 1:04 PM

    राम मंदिर से राम की मूर्ति की पहली छवि का अनावरण

    जैसा कि राम मंदिर प्राण-प्रतिष्ठा समारोह चल रहा है, प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा प्राणप्रतिष्ठा अनुष्ठान किए जाने के बाद अयोध्या से राम लला की पहली छवि का अनावरण किया गया है।

  • Jan 22, 2024 1:03 PM

    पीएम मोदी ने राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान किया

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ के साथ राम मंदिर अयोध्या में गर्भ-गृह में प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान किया।

  • Jan 22, 2024 1:01 PM

    बड़ी गाड़ियों को छोड़ ई-रिक्शा की सवारी करते नजर आए विक्की कैटरीना और आलिया रणबीर

    Bollywood In Ayodhya: रणबीर आलिया और विक्की कैटरीना अयोध्या में हैं जहां वे ऐतिहासिक राम मंदिर उद्घाटन समारोह में हिस्सा ले रहे हैं। सोमवार को इन कपल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया जिसमें वे शहर में ई-रिक्शा बग्गी की सवारी का आनंद लेते नजर आए।

    बड़ी गाड़ियों को छोड़ ई-रिक्शा की सवारी करते नजर आए विक्की कैटरीना और आलिया रणबीर
  • Jan 22, 2024 1:00 PM

    अनुराधा पौडवाल ने भी गाए सुंदर भजन

    लोकप्रिय गायिका अनुराधा पौडवाल ने सोमवार को अयोध्या में राम मंदिर के पवित्र परिसर में राम भजन की भावपूर्ण प्रस्तुति दी। वीडियो में कैद किया गया भावपूर्ण प्रदर्शन तेजी से वायरल हो गया है, जो देश भर के दर्शकों को पसंद आ रहा है।

  • Jan 22, 2024 12:44 PM

    होने वाली बहू के साथ अयोध्या पहुंचा अंबानी परिवार

    मुकेश अंबानी भी अपनी पत्नी नीता अंबानी और छोटे बेटे अनंत अबानी और उनकी होने वाली पत्नी राधिका मर्चेंट के साथ एयरपोर्ट पर पहुंचे। इस दौरान अंबानी परिवार का भव्य स्वागत हुआ। आपको बता दें कि मुकेश अंबानी से पहले उनके बड़े बेटे आकाश अंबानी पत्नी श्लोका के साथ अयोध्या पहुंच चुके थे

  • Jan 22, 2024 12:28 PM

    मंदिर के आंगन में पहुंचे सभी बॉलीवुड सितारे

    अयोध्या के राम मंदिर में लगभग सभी सितारे पहुंच चुके हैं और मंदिर के परांगण में वो शोभा बढ़ा रहे हैं। एक वीडियो सामने आ रहा है, जिसमें बॉलीवुड सितारे साथ में मंदिर के आंगन में बैठे नजर आ रहे हैं और वहां के कार्यक्रम का आनंद उठा रहे हैं।

  • Jan 22, 2024 11:43 AM

    अयोध्या को अपने सुरों से सुरमय कर रहे सोनू निगम

    सोनू निगम राम मंदिर के बाहर राम के भजन गा रह हैं और अयोध्या वासी इन भजनों का आनंद उठा रहे हैं। सभी राम भक्तों के लिए व्यवस्था सुबह से ही कर दी गई है और सभी कार्यक्रम का भरपूर आनंद उठा रहे हैं।

  • Jan 22, 2024 11:36 AM

    जैकी श्रॉफ भी पहुंचे अयोध्या

    बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर जैकी श्रॉफ भी अयोध्या पहुंच चुके हैं। इस दौरान उन्हे सफेद कुर्ते- पयजामे में स्पॉट किया गया। एयरपोर्ट से बाहर निकलकर उन्होंने अयोध्या की जनता को प्रणाम किया और अपनी गाड़ी से गंतव्य की ओर निकल गए।

  • Jan 22, 2024 11:33 AM

    आकाश अंबानी पत्नी श्लोका के साथ पहुंचे अयोध्या

    मुकेश अंबानी के बड़े बेटे आकाश अंबानी अपनी पत्नी श्लोका के साथ अयोध्या पहुंचे हैं। इस दौरान उन्हें टाइट सिक्योरिटी में देखा गया और उनका भी स्वागत काफी भव्य तरीके से किया गया।

  • Jan 22, 2024 10:40 AM

    अमिताभ बच्चन अभिषेक बच्चन पहुंचे अयोध्या

    अमिताभ बच्चन अपने बेटे अभिषेक बच्चन के साथ अयोध्या पहुंच चुके हैं और इस मौके पर लोगों ने उनका जोरों-शोरों से स्वागत किया है।

  • Jan 22, 2024 10:36 AM

    सानिया नेहवाल, अनुपम खेर, सैलेश लोढ़ा की झलक आई सामने

    अयोध्या के राम मंदिर से सानिया नेहवाल, अनुपम खेर, सैलेश लोढ़ा की झलक देखने को मिल रही है। मंदिर के परांगण में ये सितारे आम लोगों से रूबरू हो रहे हैं और मंदिर की भव्यता का आनंद उठा रहे हैं।

  • Jan 22, 2024 10:33 AM

    अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ ने लोगों को दी बधाई

    अक्षय कुमार जिन्हें राम मंदिर में राम लला के प्राण प्रतिष्ठान के लिए आमंत्रित किया गया था। वो वहां नहीं जा पाए क्योंकि वो अपनी आने वाली फिल्म 'छोटे मियां बड़े मियां' की शूटिंग कर रहे हैं। इस बीच उन्होंने टाइगर श्रॉफ के साथ मिलकर लोगों को संदेश दिया है और उन्हें बधाई भी दी है।

  • Jan 22, 2024 10:29 AM

    रामचरण और चिरंजीवी भी पहुंचे अयोध्या

    साउथ सिनेमा के मशहूर सितारे रामचरण और चिरंजीवी भी अयोध्या पहुंच गए हैं और इस मौके पर उनका जोरों-शोरों से स्वागत हुआ है। सामने आए वीडियो में दिख रहा है कि उनके स्वागत में वहां मौजूद लोगों ने उन्हें साफा पहनाया है।

  • Jan 22, 2024 10:26 AM

    रणबीर आलिया रोहित पहुंचे अयोध्या

    रणबीर कपूर, आलिया भट्ट और रोहित शेट्टी एक साथ अयोध्या पहुंच चुके हैं। इस मौके पर इन तीनों का जोरों-शोरों से स्वागत हुआ है। आलिया ने हाथ उठाकर लोगों का अभिवंदन भी किया है।

  • Jan 22, 2024 10:20 AM

    खुशी के मारे झूमते दिखे राजपाल यादव

    बॉलीवुड के मशहूर एक्टर और कॉमेडियन राजपाल यादव का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वो सड़क पर झूम-झूमकर डांस करते नजर आ रहे हैं। उनके हाथ में एक झंडा और वो उस झंडे को खुशी से लहरा रहे हैं।

  • Jan 22, 2024 10:17 AM

    अयोध्या राम मंदिर से कंगना रनौत ने शेयर की फोटो

    कंगना रनौत बीते दिन से ही अयोध्या में हैं और आज सुबह-सुबह उन्होंने अयोध्या से अपनी कुछ फोटोज शेयर की हैं। इन तस्वीरों में वो सफेद रंग की साड़ी में नजर आ रही हैं, जिन्हें उन्होंने लाल रंग के ब्लाउज के साथ पेयर किया है। साथ ही साथ में लाल रंग की शॉल भी पहनी है।

  • Jan 22, 2024 10:14 AM

    राम लला के लिए उर्फी जावेद करवा रही हैं हवन

    सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर उर्फी जावेद आए दिन खबरों में बनी रहती हैं। आज राम मंदिर में राम लला की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा है और इस मौके पर भी उर्फी ने लाइमलाइट बटोरने को कोशिश की है, वो हाल ही में हवन करती हुई नजर आ रही हैं।

  • Jan 22, 2024 8:05 AM

    आयुष्मान खुराना ने भी अयोध्या के लिए भरी उड़ान

    राम मंदिर के दर्शन करने और भव्य प्राण प्रतिष्ठा का हिस्सा बनने के लिए आयुष्मान खुराना भी जा रहे हैं। एक्टर के लुक की बात करें तो उन्होंने भी बाकी बॉलीवुड सितारों की तरह आइवरी रंग का कुर्ता पयजामा पहना हुआ है।

  • Jan 22, 2024 8:03 AM

    कैटरीना कैफ अपने पति विक्की कौशल के संग अयोध्या के लिए हुईं रवाना

    अयोध्या के राम मंदिर में राम लला की प्राण प्रतिष्ठा के मौके पर एक से बढ़कर एक बॉलीवुड के सितारे पहुंच रहे हैं और इस मौके पर कैटरीना कैफ भी अपने पति विक्की कौशल के साथ अयोध्या के लिए रवाना हो चुकी हैं। कैटरीना कैफ ने गोल्डन साड़ी पहनी हुई थी, जिसमें वो काफी खूबसूरत लग रही थीं, वहीं दूसरी तरफ उनके पति विक्की ने आइवरी रंग का कुर्ता पयजामा पहना हुआ था। दोनों साथ में काफी प्यारे लग रहे हैं।

  • Jan 22, 2024 7:58 AM

    अमिताभ बच्चन के साथ अभिषेक बच्चन जा रहे अयोध्या

    अयोध्या में राम लला की प्राण प्रतिष्ठा के मौके पर अमिताभ बच्चन भी अपने बेटे अभिषेक बच्चन के साथ पहुंच रहे हैं। दोनों को हाल ही में एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया था।

  • Jan 22, 2024 7:56 AM

    पति श्रीराम नेने के साथ अयोध्या पहुंच रही हैं माधुरी

    बॉलीवुड की दिग्गज अदाकारा माधुरी दीक्षित भी अपने पति के साथ अयोध्या के लिए निकल रही हैं। जहां माधुरी ने पीले रंग की खूबसूरत साड़ी पहनी है, वहीं उनके पति श्रीराम नेने भी मरून कुर्ते और सफेद धोती में हैंडसम लग रहे हैं।

  • Jan 22, 2024 7:53 AM

    अयोध्या के लिए साथ निकले रणबीर आलिया और रोहित शेट्टी

    रणबीर और आलिया ने रोहित शेट्टी को जॉइन किया है और ये तीनों साथ मिलकर अयोध्या के लिए रवाना हो गए हैं। रणबीर ने जहां क्रीम कलर का धोती कुर्ता पहना हुआ है, आलिया भी खूबसूरत नीली साड़ी में नजर आ रही हैं। वहीं रोहित शेट्टी ने भी क्रीम कलर के कुर्ते पयजामे के साथ जैकेट कैरी की है।

Read more about: ram mandir
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X