Ram Mandir Pran Pratishtha के लिए पहुंचे बॉलीवुड से लेकर साउथ के ये सितारे, देखें इनसाइड तस्वीरें

Ram Mandir Pran Pratishtha Inside Photos: आज के दिन अयोध्या में राम मंदिर का उद्घाटन होने जा रहा है। पूरा देश राम भक्ति में समाया हुआ है। 22 जनवरी 2024 एक ऐतिहासिक दिन के तौर पर मनाया जाने वाला है। इस खास मौके पर अयोध्या में राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर बॉलीवुड के दिग्गज कलाकारों से लेकर बड़े-बड़े उद्योगपति भी पहुंचे। राम मंदिर के परिसर की कुछ इनसाइड तस्वीरें सामने आ चुकी है।
पहली तस्वीर में देखा जा सकता है कि अमिताभ बच्चन जो कि बॉलीवुड इंडस्ट्री के महानायक है। वह नजर आ रहे हैं और उन्हीं के साथ में भारत के मशहूर उद्योगपति मुकेश अंबानी के छोटे भाई अनिल अंबानी भी देखे जा सकते हैं।
इस तस्वीर में देखा जा सकता है कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ नज़र आ रहे हैं। परिसर में देखा जा सकता है कि भारी मात्रा में भीड़ है और सुरक्षा भी काफी ज़्यादा है।
अगली तस्वीर में नजर आ रहा है कि राम मंदिर परिसर में साउथ इंडस्ट्री के जाने-माने अभिनेता राम चरण को कैमरे में कैद किया गया है। जहां पर वह है क्रीम कलर का कुर्ता पहने और आंखों पर ग्लासेस लगाए हुए नजर आ रहे हैं।
साउथ इंडस्ट्री के एक और दिग्गज अभिनेता रजनीकांत भी इस खास अवसर पर अयोध्या पहुंचे और राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के आयोजन में शामिल हुए। इनसाइड तस्वीरों में उनकी यह तस्वीर सामने आई है।
इस तस्वीर में देखा जा सकता है कि राजनेता मोहन मधुकर भागवत भी इस तस्वीर में देखे जा सकते हैं। उनकी उपस्थिति राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा में सराहनीय है।
अगली तस्वीर में देखा जा सकता है कि बॉलीवुड इंडस्ट्री और कपूर खानदान के वारिस रणबीर कपूर नजर आ रहे हैं। उनकी उपस्थिति ने राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा में चार चांद लगा दिए हैं।


Click it and Unblock the Notifications

















