जब राम नाम का राग लगे तो पानी में भी आग लगे- राम लीला ट्विटर रिव्यू!

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की फिल्म राम लीला भले ही काफी सारे विवाद झेल रही हो और फिल्म को बार बार बैन करने की मांग की जा रही हो। लेकिन फिल्म ने पहले ही दिन बॉक्स ऑफिर पर जमकर कमाई की है। राम लीला फिल्म को दर्शकों की तरफ से ढ़ेर सारे पॉजिटिव कमेंट्स मिल रहे हैं। हालांकि क्रिटिक्स ने फिल्म की कई कमियों को उजागर किया है लेकिन इसके बावजूद दीपिका की एक्टिंग को लेकर हर किसी ने सिर्फ तारीफ ही की है। दूसरी तरफ जहां तक रणवीर सिंह की बात है तो रणवीर की एनर्जी ने भी दीपिका बेहतरीन एक्टिंग का काफी हद तक साथ दिया है।

दीपिका और रणवीर के अलावा राम लीला में सुप्रिया पाठकर की एक्टिंग को भी लोग काफी सराह रहे हैं। ट्विटर पर राम लीला को लेकर कई सारे पॉजिटिव कमेंट्स आ रहे हैं। लोगों को संजय लीला भंसाली की राम लीला उनकी सुपर हिट फिल्म हम दिल दे चुके सनम से भी ज्यादा बेहतरीन लगी है। मानस ने ट्वीट किया है राम लीला ने मेरी अब तक सबसे पसंदीदा फिल्म हम दिल दे चुके सनम को भी मात दे दी है। दीपिका और रणवीर की जोड़ी बेहतरीन है। प्रत्वीश गांगुली ने ट्वीट किया है अगर आपने रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की फिल्म राम लीलीा नहीं देखी है तो आप इस साल की बेस्ट फिल्मों में से एक को मिस कर रहे हैं।

प्रतीक ने ट्वीट किया है राम लीला फिल्म काफी बेहतरीन फिल्म है। रणवीर तो सभी की उम्मीद पर खरे उतरे ही हैं साथ ही दीपिका के लिए तो शब्द ही नहीं हैं। दीपिका वाकई काफी हॉट हैं। लेनी विंसेंट ने लिखा है जब राम नाम का राग लगे तो पानी में भी आग लगे। दीपिका और रणवीर ने बेहतरीन परफॉर्मेंस दी है। दोनों की जोड़ी तो हिट है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X