राम लीला को मिल रहे बॉलीवुड कमेंट्स से खुश हैं भंसाली!
संजय लीला भंसाली की फिल्म राम लीला को बॉलीवुड के कई दिग्गजों की तरफ से ढ़ेर सारी तारीफें मिल रही हैं। संजय लीला भंसाली भी इतने समय बाद अपनी फिल्म को मिल रही इतनी सारी तारीफों से बेहद खुश हैं। दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की फिल्म राम लीला को बॉक्स ऑफिस पर बेहतरीन ओपनिंग मिली और साथ ही फिल्म को फैन्स से लेकर बॉलीवुड सेलिब्रिटीज तक की तारीफें भी। दीपिका पादुकोण की जहां ये तीसरी सबसे बड़ी ओपनिगं वाली फिल्म है वहीं रणवीर सिंह की ये पहली सबसे बड़ी ओपनर है।
संजय लीला भंसाली की फिल्म राम लीला ने बॉक्स ऑफिस पर पहले ही दिन लगभग 16 करोड़ की कमाई की है और अभी भी फिल्म को लगातार बॉक्स ऑफिस पर अच्छा रिस्पॉंस मिल रहा है। दीपिका पादुकोण की एक्टिंग को तो सबसे ज्यादा तारीफे मिली हैं। साथ ही रणवीर ने भी उनका बहुत अच्छी तरह से साथ दिया है। दीपिका और रणवीर सिंह दोनों की जोड़ी भी लोगों को काफी पंसद आई है। साथ ही फिल्म के गाने भी लोगों को अच्छे लगे हैं।
प्रियंका चोपड़ा का मॉर्डन मुजरा राम चाहे लीला चाहे लीला चाहे राम तो लोगों को इतना पसंद आ रहा है कि यू ट्यूब पर इस गाने को लगभग 5 मिलियन से भी ज्यादा हिट्स मिले हैं। इसके अलावा दीपिका का गरबा डांस भी लोगों को बहुत पसंद आया है। संजय लीला भंसाली के विशाल सेट्स ने लोगों को काफी एंटरेटन किया है।


Click it and Unblock the Notifications