दिल छू लेने वाला रामलीला का संगीत: समीक्षक
बहुप्रतिक्षित फिल्म भंसाली की रामलीला के गाने इन दिनों म्यूजिक चैनल पर काफी धूम मचा रहे हैं। गाने लोगों को पसंद आ रहे हैं या नहीं इस बारे में तो बाद में पता चलेगा लेकिन इतना तय है कि फिल्म के गानों ने समीक्षकों का दिल छू लिया है। मशहूर समीक्षक तरण आदर्श ने कहा कि वाकई में गाने रामलीला के लाजवाब है.. जिसके लिए भंसाली की तारीफ की जानी चाहिए।
भंसाली की मेहनत और क्रियेटिवनेस तो गानों में दिख ही रही है, एक और बात है जो कि फिल्म के प्रति लोगों की उत्सुकता बढ़ा रही है और वो है रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण के बीच की हॉट कमेस्ट्री। जो कि हर गाने में लाजवाब है।
हालिया रिलीज सांग लहू मुंह लग गया... तो गजब है। उम्मीद है कि फिल्म के गानों की तरह फिल्म की कहानी भी लोगो को पसंद आयेगी।
मालूम हो कि 15 नवंबर को रिलीज होने वाली इस फिल्म में रणवीर सिंह, दीपिका पादुकोण, ऋचा चड़्ढा और सुप्रिया पाठक मेन रोल में हैं। फिल्म का संगीन, निर्देशन, कहानी और निर्माण सब संजय लीला भंसाली ने किया है।
वैसे फिल्म को लेकर काफी विवाद भी हो रहा है क्योंकि कुछ धार्मिक संगठनों ने फिल्म के नाम को लेकर विरोध किया है और फिल्म को बैन करने की बात कही है।


Click it and Unblock the Notifications