'रामलीला' के प्रमोशन में नहीं मिली ऋचा चड्ढा को तवज्जो
जिन्हें ना तो फिल्म के प्रमोशन में, ना ही फिल्म के ट्रेलर में और ना ही फिल्म के पोस्टर में जगह मिली है, बावजूद इसके ऋचा चड्ढा इन सारी बातों से परेशान नहीं हैं। उन्होंने मीडिया से कहा कि "नहीं, मैं इस बात से परेशान या दुखी नहीं हूं कि मैं फिल्म के प्रचार या ट्रेलर में शामिल नहीं हूं। मैं ऐसा नहीं सोचती क्योंकि यह राम और लीला की कहानी है।
मैं फिल्म की शुरुआत से ही यह जानती थी। प्रचार की रणनीति एकदम सही है। फिल्म में रणवीर और दीपिका, दो सितारे हैं और यह इसी आधार पर बिकने जा रही है।"
'गैंग्स ऑफ वासेपुर' और 'फुकरे' से अपने अभिनय का लोहा मनवाने वाली ऋचा ने कहा, "अगर मैं फिल्म-निर्माता बनी तो बिल्कुल ऐसा ही करूंगी। मुझे संजय लीला भंसाली से इस मामले में कोई दिक्कत नहीं है।
गुजरात के गांव की पृष्ठभूमि पर बनी 'रामलीला' में गुलशन देवैह और सुप्रिया पाठक भी नजर आएंगे, फिल्म के एक गाने में प्रियंका चोपड़ा भी नजर आ रही है, यह गाना भी काफी हिट हो गया है।


Click it and Unblock the Notifications
