रामलीला का ट्रेलर आउट: मिलिए देसी रोमियो-जूलियट से
जाने-माने निर्माता -निर्देशक संजय लीला भंसाली की मोस्ट अवेटड फिल्म रामलीला.. का ट्रेलर आउट हो गया है। एक बार फिर से आंतक के साये में प्रेमकहानी को पर्दे पर उजागर करने की कोशिश की है भंसाली ने। फिल्म का पहला लुक काफी प्रभावशाली है। फिल्म नखतराणा नाम के गांव की कहानी है जिसमें दो कट्टर दुश्मनी वाले परिवार के बीच में दो जवां दिलों को मुहब्बत हो जाती है।
फिल्म का कान्सेप्ट तो पुराना है लेकिन उसे भव्य और कलात्मक रंगत से संवारने की कोशिश की है भंसाली ने जो कि पहले लुक में ही सफल होती दिख रही है। फिल्म गुजराती बैंकग्राउंड में रची रोमियो जूलियट की कहानी है जिसक अंत शायद दुखद ही होने की उम्मीद है। फिलहाल पहले लुक में ही दीपिका काफी प्रभावशाली लग रही हैं तो रणवीर सिंह भी काफी अच्छे दिखायी पड़ रहे हैं।रामलीला 15 नवंबर को रिलीज हो रही है।
वैसे आपको बताते चले कि फर्स्ट लुक में रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण एक-दूसरे के साथ आकाश की ओर देख रहे हैं। रणबीर सिंह किसी योद्धा की तरह धोती पहने है लेकिन ऊपर उन्होंने कुछ नहीं पहना है तो वहीं दीपिका पादुकोण एक हैवी लहंगे में हैं और बेहतरीन लग रही हैं। जबकि दोनों लोगों के पैरों के पास बंदूकों का एक जखीरा लगा हुआ है।
आईये स्लाइड के जरिये बात करते हैं...


Click it and Unblock the Notifications