रामलीला पर से रोक हटी, 15 नवंबर को होगी रिलीज!
मुंबई हाइकोर्ट के जज वी एम कनाडे और एम एस सोनक ने कहा है कि राम लीला की रिलीज पर रोक नहीं लगाई जाएगी। अगर दाखिल की गयी याचिका में कोई आधार होगा तो बाद में आदेश पारित किया जा सकता है। कोर्ट ने को-प्रोड्यूसर किशोल लुल्ला, केंद्रिय फिल्म प्रमाणन बोर्ड, सूचना और प्रसारण मंत्रालय, वितरण अधिकार रखने वाले इरोज इंटरनेशनल और महाराष्ट्रा सरकार को भी नोटिस जारी किया है। याचिका दायर करने वाले संदीप शुक्ला कॉंग्रेस पार्टी के सदस्य हैं और श्री महाराष्ट्र रामलीला मंडल के उपाध्यक्ष हैं जो हर साल शहर में रामलीला का आयोजन करता है।
याचिका के अंतर्गत कहा गया है कि फिल्म का नाम हिंदुओं के पवित्र ग्रंथ रामायण के भगवान राम से संबधित है। हालांकि संजय लीला भंसाली ने स्टेटमेंट जारी किया है कि उनकी फिल्म राम लीला का भगवान राम या श्रीकृष्ण की रासलीला से कोई संबध नहीं है। लेकिन अभी भी संदीप शुक्ला का कहना है कि राम लीला फिल्म में हिंदुओं के भगवान राम जी की छवि को गलत तरीके से प्रस्तुत किया गया है। राम लीला में रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण ने मुख्य भूमिका निभाई है।


Click it and Unblock the Notifications
