राम लीला एक फिल्म थी, फिर उसे लेकर इतना बवाल क्यों
मुजफ्फरपुर के एक वकील सुधीर कुमार ओझा ने सबसे पहले फिल्म के नाम पर आपत्ति जताई जिसके बाद गोलियों की रासलीला- राम लीला का नाम बदलकर सिर्फ राम लीला रख दिया गया। लेकिन इसके बावजूद फिल्म के नाम में हिंदुओं के पूजनीय भगवान राम का नाम शामिल होने से वकील साहब ने कहा कि फिल्म में काफी अश्लील दृष्यों को शूट किया गया है और गाने भी अश्लील हैं। कोर्ट में एफआईआर दर्ज कराई गयी और आखिरकार अब मुजफ्फरपुर कोर्ट ने इस फिल्म के सारे कलाकारों और निर्माता, निर्देशकों के खिलाफ वॉरंट जारी किया। अब सभी को 4 जून को अदालत में हाजिर होने का आदेश दिया गया है।
इस केस को लेकर जनता का कहना है कि फिल्म को आए हुए इतना वक्त हो गया और अभी तक इन लोगों ने फिल्म का पीछा नहीं छोड़ा। अरे ये एक फिल्म थी इसे लेकर क्यों इतना सीरियस हो रहे हैं ये लोग। दुनिया में इतनी मुश्किलें हैं उनपर इनका ध्यान नहीं जाता और एक फिल्म को लेकर इतना बवाल खड़ा कर दिया है। अब देखना है कि फिल्म के निर्माता का इस बारे में क्या कहना है। अभी तक तो फिल्म से जुड़े किसी भी सदस्य ने इस मुद्दे पर अपनी राय जाहिर नहीं की है।


Click it and Unblock the Notifications












