क्यों देखें राम लीला- 10 Reasons
संजय लीला भंसाली की फिल्म राम लीला को लेकर कई अलग अलग खबरें सुर्खियों में आ चुकी हैं। कभी फिल्म के नाम बदलने की खबर आती है तो कभी फिल्म की रिलीज पर रोक की खबर आती है। लेकिन आखिरकार सारी मुश्किलों को पार करते हुए राम लीला फिल्म रिलीज होने की कगार पर आ गयी है और इस शुक्रवार परदे पर रिलीज हो रही है। राम लीला में रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण मुख्य भूमिका में हैं। दोनों की जोड़ी पहले भी नज़र आ चुकी है लेकिन इस बार दोनों के बीच की जो कैमिस्ट्री देखने को मिल रही है वो वाकई लाजवाब है।
फिल्म में दीपिका और रणवीर के बीच कई किसिंग सीन्स भी शूट किये गये हैं और इसके अलावा दीपिका की खूबसूरती को इतनी अच्छी तरह से पेश किया गया है कि सभी हैरान हैं। राम लीला फिल्म में प्रियंका चोपड़ा का भी एक आइटम सॉंग है जिसे प्रिंयका ने आधुनिक मुजरे का नाम दिया है। पूरी फिल्म में गुजराती माहौल दिखाया गया है और फिल्म के ट्रेलर और गानों को देखकर संजय लीला भंसाली की हिट फिल्म हम दिल दे चुके सनम की याद भी आ जाती है।
कुल मिलाकर राम लीला फिल्म देखने को लोग काफी उत्सुक हैं और बेकरार भी। फिल्म को देखने के लिए लोगों के पास वजहें भी कई सारी हैं लेकिन उन सभी में से 10 ऐसी वजहें हैं जो लोगों को राम लीला को लेकर इतना उत्सुक बनाए हुए हैं। आइये जानते हैं क्यों देखने जाएं लोग राम लीला।
राम लीला देखने क्यों जाएं-


Click it and Unblock the Notifications