राम लीला के लिए सिद्धीविनायक जाएंगी दीपिका!
इस साल में राम लीला दीपिका की तीसरी बड़ी फिल्म है जिसे इतनी ज्यादा प्रशंसा मिल रही है। दीपिका की एक्टिगं की भी काफई सराहना हो रही है। सभी का कहना है कि राम लीला फिल्म में दीपिका बहुत ही खूबसूरत दिखी हैं और खूबसूरती के साथ उनकी एक्टिंग भी जानदार है। राम लीला में लीला का किरदार निभाने वाली दीपिका ने फिल्म में एक गुजराती परिवार की बेटी का किरदार निभाया है जो कि अपने परिवार के दुश्मन परिवार के बेटे से प्यार करती है। राम लीला फिल्म की रिलीज के बाद भी फिल्म को लेकर काफी बवाल उठ रहा है।
लोगों की मांग है कि राम लीला फिल्म के नाम से राम शब्द हटा दिया जाए। फिल्हाल इस बात पर विचार किया जा रहा है। लेकिन दीपिका को इस बात की खुशी है कि उनकी फिल्म लोगों को पसंद आ रही है और साथ ही उनकी एक्टिगं की इतनी तारीफ हो रही है। दीपिका इससे पहले ये जवानी है दीवानी और चेन्नई एक्सप्रेस फिल्म की रिलीज से पहले सिद्दीविनायक मंदिर जा चुकी हैं। अब राम लीला फिल्म को मिल रही अच्छी शुरुआत के लिए भगवान को धन्यवाद कहने इस बार भी दीपिका जरुर जाएंगी।


Click it and Unblock the Notifications












