राम-लीला को बॉलीवुड सेलिब्रिटीज की तरफ से मिली ढेरों बधाईंया!
प्रियंका चोपड़ा ने राम लीला से कहा मैंने राम लीला देखी। संजय लीला भंसाली सच में एक आर्टिस्ट हैं। उन्होंने बहुत ही खूबसूरती के साथ फिल्म को बनाया है। फिल्म में सभी की परफॉर्मेंस काफी बेहतरीन है। हेमा मालिनी ने कहा मैंने पूरे परिवार के साथ राम लीला फिल्म देखी। राम, लीला और संजय तीनों ने बेहतरीन काम किया है। आखिर संजय लीला भंसाली 70वीं 80वीं शताब्दी में कहां थे? मशहूर निर्देशक मधुर भंडारकर ने राम लीला की तारीफ करते हुए लिखा है बेहतरीन फिल्म है राम लीला। बहुत ही खूबसूरत द्रश्यों से भरपूर फिल्म राम लीला एक विजुअल ट्रीट है। दीपिका पादुकोण और रणवीर सिहं की परफॉर्मेंस बहुत ही एनरजेटिक, पैशिनेट और खूबसूरत है।
आनंद राय ने लिखा है बेहतरीन बेहतरीन और बेहतरीन फिल्म है राम लीला। मेरे पास शब्द ही नहीं हैं। थैंक यूं भंसाली सर इतनी खूबसूरत फिल्म बनाने के लिए। आयुष्मान खुराना ने राम लीला फिल्म के बारे में लिखा बेहतरीन फिल्म राम लीला देखी। रणवीर और दीपिका ने बहुत ही मैजिकल एक्टिगं की है। केन घोष "राम लीला भंसाली की एक क्लासिक फिल्म है। भंसाली ने फिल्म के हर एक फ्रेम को पेटिंग की तरह बनाया है। दीपिका, रणवीर और सभी एक्टर्स ने फिल्म में बेहतरीन काम किया है।" सिमी ग्रेव ने भी फिल्म की तारीफ करते हुए कहा "दीपिका-रणवीर की कैमिस्ट्री राम लीला में बेहतरीन है। मुझे लगा था कि संजय लीला भंसाली देवदास से बेहतरीन फिल्म नहीं बना सकते। लेकिन आपने कर दिखाया।"


Click it and Unblock the Notifications
