राम-लीला में ना ही श्रीराम का ना श्रीकृष्ण का अपमान!

संजय लीला भंसाली की फिल्म गोलियां की रासलीला राम-लीला को सेंसर बोर्ड की तरफ से यूए सर्टिफिकेट दिया गया है। राम-लीला फिल्म 15 नवंबर को भारत सहित पूरे हिंदुस्तान में रिलीज होगी। फिल्म का पूरा नाम है गोलियों की रासलीला राम-लीला। जब ये नाम लोगों को पता चला तो बहुत से धार्मिक लोग इस फिल्म के विरोध में उतर गये। लोगों का कहना था कि राम-लीला फिल्म में राम नाम का किरदार रखकर उनके भगवान श्री राम जी का अपमान किया गया है। फिल्म में बहुत हिसा का प्रदर्शन है जो कि कभी भी उनके धर्म में सही नहीं माना गया है।

राम-लीला को लेकर जो भी गलतफहमियां लोगों के बीच फैलें उन सभी को खत्म करने के लिए राम-लीला प्रोडक्शन हाउस की तरह से लोगों को ये संदेश दिया गया है - "हम ये कहना चाहते हैं कि रामलीला फिल्म को लेकर कई सारी बातें और गलतफहमियां सुर्खियों में रही थीं लेकिन हम ये बताना चाहते हैं कि ये फिल्म विलियम शेक्सपीयर के फेमस नॉवेल रोमियो और जूलियट से प्रेरित है और ये फिल्म भगवान राम पर आधारित पारंपरिक नाट्य विधा रामलीला या फिर भगवान कृष्ण की रासलीला से संबधित नहीं है। राम-लीला फिल्म में राम का जो किरदार दिखाया गया है वो भगवान राम से किसी भी रुप में लिंक नहीं है।"

"राम-लीला फिल्म को किसी भी भगवान या किसी भी धर्म जाति के अपमान के लिए नहीं बनाया गया है। ना ही ये फिल्म किसी भी धर्म या जाति से जुड़ी है। हम चाहते हैं कि राम-लीला फिल्म को लेकर लोगों के मन में जो भी गलतफहमियां हैं उन्हें वो मन से निकाल दें।" राम-लीला फिल्म इस हफ्ते 15 नवंबर को रिलीज होगी और फिल्म में दीपिका पादुकोण के साथ रणवीर सिंह मुख्य भूमिका में हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X