..................... Ram Leela: FIR against Ranveer singh, Deepika Padukone and Sanjay Leela Bhansali - Hindi Filmibeat

'रामलीला' के कारण भंसाली, दीपिका और रणवीर पर मुकदमा दर्ज

फिल्म रामलीला के प्रोमो को सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली ही रही थी इस खुशी में सेंध लगने की खबर आ रही है। ऐसी न्यूज है कि जयपुर में फिल्म रामलीला के निर्देशक संजय लीला भंसाली, हीरो रणवीर सिंह, हिरोईन दीपिका पादुकोण के खिलाफ श्यामनगर पुलिस स्टेशन में धारा 156 (3) के अंतर्गत एक एफआईआर दर्ज कराई गई है।

इन सब पर आरोप लगा है कि इन्होंने अपनी फिल्म के जरिये लोगों की कोमल धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचायी है। हालांकि अभी स्थिति पूर्ण रूप से स्पष्ट नहीं है कि एफआईआर किसने दर्ज करावायी है और फिल्म के किस हिस्से पर आपत्ति जतायी गयी है लेकिन इतना तय है कि फिल्म की टीम अब कानूनी झमेलों में फंस गयी है।

मालूम हो कि संजय लीला भंसाली की फिल्म रामलीला का लोग कितनी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं इस बात का अंदाजा आप इसी बात से लगा सकते हैं कि इसके प्रोमों को मात्र तीन दिन में तीन लाख दर्शकों ने देख लिया है जो कि एक बड़ी उपलबद्धि है। फिल्म के प्रोमो को सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली है। लोग इसके प्रोमो के देखने के बाद फिल्म की रिलीज का बेताबी से प्रतिक्षा कर रहे हैं।

फिल्म नखतराणा नाम के गांव की कहानी है जिसमें दो कट्टर दुश्मनी वाले परिवार के बीच में दो जवां दिलों को मुहब्बत हो जाती है। फिल्म गुजराती बैंकग्राउंड में रची रोमियो जूलियट की कहानी है, फिलहाल पहले लुक में ही दीपिका काफी प्रभावशाली लग रही हैं तो रणवीर सिंह भी काफी अच्छे दिखायी पड़ रहे हैं। रामलीला 15 नवंबर को रिलीज हो रही है।

आगे की बातें स्लाइड में...

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X